Annapurna Devi Koderma Seat Result 2024: अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में भाकपा माले के विनोद सिंह को 377014 वोट से हराया

भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार कोडरमा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ीं अन्नपूर्णा देवी.
Annapurna Devi Koderma Seat Result 2024: अन्नपूर्णा देवी झारखंड की ऐसी नेता हैं, जिन्होंने विधायक से मंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है.
Annapurna Devi Koderma Seat Result 2024: कोडरमा की वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा माले के विनोद सिंह को 377014 वोट से हरा दिया है. लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कोडरमा की जनता के प्रति आभार जताया. कहा कि लगातार दो बार सेवा का मौका देने के लिए धन्यवाद.
Annapurna Devi कोडरमा से विधायक, सांसद और मंत्री बनीं
पति की मौत के बाद राजनीति में आने वाली अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने गृहिणी से विधायक, मंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है. कोडरमा विधानसभा और लोकसभा दोनों का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं. झारखंड सरकार में मंत्री रहीं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में भी मंत्री बनीं.
पति के असामयिक निधन के बाद राजनीति में आईं अन्नपूर्णा देवी
अन्नपूर्णा देवी के पति रमेश प्रसाद यादव कोडरमा के विधायक थे. वह अपने समय में राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता हुआ करते थे. उनके असामयिक निधन के बाद अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति में कदम रखा. अपने पति की जगह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीतीं. झारखंड में मंत्री रहीं.
2019 में राजद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर भाजपा में आईं
वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया. भाजपा ने उन्हें कोडरमा लोकसभा से टिकट दिया और अन्नपूर्णा देवी ने 4.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल मरांडी को पराजित कर दिया. इसके बाद नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में उन्हें शिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया.
55 साल की अन्नपूर्णा देवी पर लंबित है एक मुकदमा, एक में दोषी
रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली अन्नपूर्णा देवी ने अपनी उम्र 55 वर्ष बताई है. वह सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर), इंस्टाग्राम और कू पर सक्रिय हैं. रमेश प्रसाद यादव एंड संस की मालकिन हैं. अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ धनबाद में एक मुकदमा लंबित है. एक केस में उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है.
कोडरमा सीट पर अब तक 13 बार हुए चुनाव, 6 बार भाजपा जीती
बता दें कि कोडरमा लोकसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी. इस सीट पर अब तक 13 बार चुनाव हुए हैं. इसमें 2 बार कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि 6 बार भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है. यही वजह है कि इस सीट को भाजपा की परंपरागत सीट भी कहा जाता है.
2024 में फिर भाजपा ने अन्नपूर्णा देवी पर किया यकीन
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर अन्नपूर्णा देवी पर यकीन किया. उन्हें चुनाव के मैदान में उतारा. उनके खिलाफ कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वामदलों ने मिलकर भाकपा माले (लिबरेशन) के नेता विनोद सिंह को कोडरमा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. झामुमो के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने यहां बगावत कर दी और चुनाव के मैदान में कूद पड़े.
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में आतीं हैं 6 विधानसभा सीटें
- कोडरमा
- धनवार
- जमुआ
- बगोदर
- बरकट्ठा
कोडरमा लोकसभा की 6 विधानसभा सीटों पर किसका कब्जा
- कोडरमा – भाजपा
- धनवार – भाजपा
- जमुआ – भाजपा
- गांडेय – झामुमो
- बगोदर – भाकपा माले
- बरकट्ठा – निर्दलीय
अन्नपूर्णा देवी का जीवनकाल
- जन्म : 2 फरवरी 1970
- उम्र : 55 साल
- शिक्षा : इतिहास में स्नातकोत्तर, रांची विश्वविद्यालय से
- पति का नाम : स्व रमेश प्रसाद यादव
- पेशा : राजनीति, समाज सेवा
- आय के स्रोत : मंत्री के रूप में वेतन, झारखंड विधानसभा से पारिवारिक पेंशन, कृषि से आय, विभिन्न निवेशों से आय, जमीन/मकान का किराया
अन्नपूर्णा देवी का राजनीतिक जीवन
- 1998 में पति की मौत के बाद कोडरमा विधानसभा से उपचुनाव लड़ा और बिहार विधानसभा की सदस्य बनीं
- 2000 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर बिहार विधानसभा की सदस्य चुनी गईं
- 2005 में कोडरमा से झारखंड विधानसभा के लिए चुनी गईं
- 2009 में भी राजद के टिकट पर झारखंड की विधायक बनीं
- 2013 में हेमंत सोरेन की सरकार में की मंत्री बनाई गईं
- 2014 के विधानसभा चुनाव में नीरा यादव से हार गईं
- 2019 में राजद प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुईं
- 2019 में भाजपा ने कोडरमा लोकसभा सीट से टिकट दिया और अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी को 4.5 लाख मतों से पराजित कर दिया
- 2021 में नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शिक्षा राज्यमंत्री बनीं
अन्नपूर्णा देवी से जुड़ी खास बातें
- कोडरमा, झुमरी, चाराडीह, करियाबर और नासरगंज में उनकी 1099 डिसमिल कृषि योग्य जमीन है.
- तिलैया, झुमरी, चाराडीह और करियाबर में कुल 356.7 डिसमिल गैर कृषि भूमि है.
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, डीवाई पाटील सहकारी बैंक लिमिटेड में उनके अकाउंट हैं.
- रांची में अन्नपूर्णा देवी के दो अपार्टमेंट हैं. हटिया के हवाईनगर में और कडरू के नॉर्थ पाड़ा में. हटिया के हवाईनगर में लैंडमार्क अपार्टमेंट और कडरू के नॉर्थ पाड़ा में आकाश अपार्टमेंट. कोडरमा के चाराडीह में 5500 वर्गफीट में बना आवास उन्हें विरासत में मिला है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




