दिन में 14 घंटे डॉक्टर की ड्यूटी, रात में पढ़ाई, अक्षिता ऐसे बनीं IAS

Published by :Ravi Mallick
Published at :31 Jan 2026 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
IAS Akshita Gupta

IAS Akshita Gupta (Image: Instagram)

IAS Akshita Gupta Success Story: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा का नाम देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल है. ऐसे में डॉक्टर की ड्यूटी के साथ इस परीक्षा को क्रैक करके अक्षिता गुप्ता ने इतिहास रच दिया है. हालांकि उनका UPSC सफर इतना आसाम नहीं था.

विज्ञापन

IAS Akshita Gupta Success Story: अक्षिता गुप्ता की कहानी हर छात्र के लिए मोटिवेशन है जो नौकरी, पढ़ाई या जिम्मेदारियों की वजह से अपने सपनों से दूर हो जाते हैं. सुबह से लेकर देर रात तक अस्पताल में ड्यूटी, मरीजों की देखभाल, इमरजेंसी कॉल और बिना आराम के लगातार काम. इसके बाद रात में पढ़ाई करके देश की सबसे कठिन परीक्षा को क्रैक करना आसान नहीं है.

IAS Akshita Gupta Success Story: कौन हैं अक्षिता गुप्ता?

अक्षिता गुप्ता (IAS Akshita Gupta) चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. उनके पिता पवन गुप्ता पंचकूला के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल हैं. उनकी मां मीना गुप्ता सरकारी स्कूल में मैथ्स की लेक्चरर हैं. घर में पढ़ाई की बात होती थी, इसलिए स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही अक्षिता का झुकाव पढ़ाई की ओर रहा.

अक्षिता ने मेडिकल की पढ़ाई के दौरान ही तय कर लिया था कि उन्हें UPSC की परीक्षा देनी है. उन्होंने कॉलेज के तीसरे साल से सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. MBBS की पढ़ाई आसान नहीं होती, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रोज थोड़ा थोड़ा समय निकालकर UPSC का सिलेबस समझना शुरू किया.

LBSNAA में IAS अक्षिता गुप्ता

अस्पताल की ड्यूटी में पढ़ाई

डॉक्टर बनने के बाद अक्षिता की अस्पताल में ड्यूटी कई बार 14 घंटे तक चलती थी. दिन भर काम करने के बाद थकान तो होती थी, लेकिन उन्होंने पढ़ाई छोड़ने का मन नहीं बनाया. अस्पताल में मिलने वाले 15 मिनट के ब्रेक में भी वे UPSC की किताबें या नोट्स देख लेती थीं.

रात में पढ़ाई

एक इंटरव्यू में अक्षिता (IAS Akshita Gupta) बताती हैं कि वो दिन में ड्यूटी के बाद रात को पढ़ाई करती थीं. उन्होंने अपनी कमजोर जगहों पर ज्यादा ध्यान दिया और पूरे सिलेबस को जोड़कर पढ़ा. मेहनत रंग लाई और 2020 में पहली ही कोशिश में UPSC क्लियर किया. उनका ऑल इंडिया रैंक 69 आया. अक्षिता पंजाब कैडर में तैनात हैं.

यह भी पढ़ें: आखिरी मौके ने बदल दी जिंदगी, UPSC Rank 11 लाकर नूपुर बनीं IAS

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola