आखिरी मौके ने बदल दी जिंदगी, UPSC Rank 11 लाकर नूपुर बनीं IAS

Updated:
विज्ञापन
आखिरी मौके ने बदल दी जिंदगी, UPSC Rank 11 लाकर नूपुर बनीं IAS

IAS Nupur Goel Success Story: दिल्ली के नरेला इलाके की एक साधारण सी लड़की ने वो कर दिखाया, जिसका सपना लाखों युवा देखते हैं. नूपुर गोयल ने अपनी मेहनत और धैर्य के दम पर UPSC जैसी कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. हालांकि उनका यह सफर आसान नहीं था.

विज्ञापन

IAS Nupur Goel Success Story: साधारण परिवार से आने वाली नूपुर ने साबित कर दिया कि मेहनत और धैर्य के आगे कोई भी परीक्षा बड़ी नहीं होती. यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 11 से क्रैक करने वाली नूपुर गोयल का सफर आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हर मुश्किल को सीख में बदला. आइए उनकी UPSC जर्नी को करीब से देखते हैं.

IAS Nupur Goel Success Story: कौन हैं नूपुर गोयल?

नूपुर गोयल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के DAV कॉलेज से की और 12वीं तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की. पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी रहीं नूपुर ने आगे चलकर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की.

ग्रेजुएशन के बाद UPSC

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद नूपुर ने कॉर्पोरेट जॉब की बजाय UPSC सिविल सर्विस की तैयारी का रास्ता चुना. यह फैसला आसान नहीं था लेकिन उनके अंदर देश के लिए कुछ बड़ा करने का जुनून था. साल 2014 में उन्होंने पहली बार UPSC की परीक्षा दी. इस पहले ही प्रयास में उन्होंने मेन्स तक का सफर तय कर लिया और इंटरव्यू राउंड तक पहुंचीं. हालांकि इंटरव्यू में चयन नहीं हो पाया.

LBSNAA में IAS नूपुर गोयल

5 साल की असफलता

पहले प्रयास के बाद नूपुर का सफर आसान नहीं रहा. अगले पांच साल तक उन्हें UPSC परीक्षा में लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ा. हर साल मेहनत के बावजूद रिजल्ट उनक�� पक्ष में नहीं आया. इस दौरान मानसिक दबाव भी बढ़ा, लेकिन नूपुर ने खुद पर भरोसा बनाए रखा. उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव किया और गलतियों से सीख लेकर तैयारी जारी रखी.

लंबे संघर्ष के बाद साल 2019 नूपुर गोयल के जीवन में बदलाव लेकर आया. अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने UPSC परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया. नूपुर को ऑल इंडिया रैंक 11 प्राप्त हुई और वे IAS अधिकारी बनीं. फिलहाल नूपुर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तैनात हैं. नूपुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC टॉपर इशिता किशोर की मार्कशीट, इंटरव्यू में 193 मार्क्स, देखें स्कोरकार्ड

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola