ePaper

Success Story: सब इंस्पेक्टर मां की IAS बिटिया, पूजा ने दो बार UPSC में गाड़ा झंडा

Updated at : 18 Apr 2025 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC Success Story

UPSC Success Story

Success Story of IAS Pooja Gupta: पूजा गुप्ता ने अपने मजबूत इरादों और मेहनत से UPSC परीक्षा में दो बार सफलता हासिल की. सब-इंस्पेक्टर मां की प्रेरणा से उन्होंने पहले IPS और फिर IAS बनकर परिवार का सपना पूरा किया. उनकी कहानी लाखों युवाओं को सिखाती है कि लगन से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है.

विज्ञापन

Success Story of IAS Pooja Gupta: हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे अपने जीवन में सफलता पाएं और उनका नाम रोशन करें. हालांकि जब एक मां खुद वर्दी में हो और उसकी बेटी उससे भी ऊंचा मुकाम हासिल कर ले तो सफलता की यह कहानी और भी प्रेरणादायक बन जाती है. ऐसी ही एक मिसाल हैं पूजा गुप्ता (Pooja Gupta) की, जिनकी मां सब-इंस्पेक्टर हैं और उन्होंने IAS बनकर ना सिर्फ अपने परिवार का सपना पूरा किया बल्कि हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की रोशनी बन गईं. पूजा ने दो बार UPSC पास करके यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो मंजिल दूर नहीं होती. आइए जानते हैं पूजा गुप्ता की सफलता की कहानी (Success Story of IAS Pooja Gupta) विस्तार से.

मेडिकल की पढ़ाई के साथ की यूपीएससी की तैयारी (Success Story)

रिपोर्ट्स और रिसर्च के मुताबिक, पूजा गुप्ता की मां रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं और पूजा को सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा उन्होंने ही दी. पूजा ने 2020 की UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 42 हासिल की. 12वीं के बाद उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई शुरू की लेकिन साथ ही साथ UPSC की तैयारी भी जारी रखी.

यह भी पढ़ें- Success Story: JEE टॉपर धैर्या छोड़ी विदेश में करोड़ों का पैकेज, कर रही हैं ये काम

पहले IPS और फिर बनीं IAS (Success Story of IAS Pooja Gupta)

पूजा गुप्ता ने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली और IPS अधिकारी बन गईं लेकिन उनके दादा चाहते थे कि पूजा सिविल सेवा अधिकारी (IAS) बने, इसलिए उन्होंने फिर से कोशिश की और IAS बनकर उनका सपना पूरा कर दिया. पूजा को स्कूली दिनों में एक DCP ने सम्मानित किया था, जिससे उन्हें IAS बनने की प्रेरणा मिली.

यह भी पढ़ें- Success Story: यूपी की बेटी का कमाल, BPSC के बाद UPSC में गाड़ा झंडा, तनु बनीं IPS

तैयारी के दौरान पूजा की स्ट्रैटेजी (UPSC Success Story in Hindi)

पढ़ाई के दौरान पूजा गुप्ता ने इंटरनेट, टॉपर्स के इंटरव्यू, NCERT बुक्स, न्यूजपेपर और सरकारी वेबसाइटों की मदद ली. उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट (Anthropology) था, जिसमें उन्हें पहले से रुचि थी.

सफलता के लिए क्या जरूरी? (UPSC Success Story in Hindi)

पूजा की इस सफलता में उनके परिवार का काफी सपोर्ट रहा. चाहे वह मां की वर्दी से मिली प्रेरणा हो या पिता का निरंतर सहयोग. पूजा की सफलता की कहानी हमें सिखाती है कि अगर इरादा पक्का हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.

यह भी पढ़ें- Success Story: जब सपनों ने भरी उड़ान तो ‘छोटा पड़ा आसमान’…मजदूर की बेटी ने ऐसे पाई सफलता

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola