Success Story: IIT और NIT नहीं...इस कॉलेज से पढ़ाई कर हासिल की Google में नौकरी

Success Story (PC-LinkedIn)
Success Story: उत्तर प्रदेश की आराध्या त्रिपाठी ने बिना IIT या NIT के MMMUT गोरखपुर से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई कर Google में हाई सैलरी पैकेज पर नौकरी पाई. उनकी मेहनत, स्किल्स और टेक्नोलॉजी में रुचि ने उन्हें यह बड़ी सफलता दिलाई. आइए जानते हैं उनके बारे में.
Success Story: भारत में इंजीनियरिंग को करियर की एक मजबूत राह माना जाता है. कई छात्र बड़े पैकेज की उम्मीद लेकर इस फील्ड में आते हैं. कुछ लोगों को लगता है कि सिर्फ IIT या NIT जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले ही बड़ी कंपनी में जा सकते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के गोठवा गांव की आराध्या त्रिपाठी (Aradhya Tripathi) ने इस सोच से आगे बढ़कर कुछ अलग किया. उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर गूगल में अच्छे पैकेज पर नौकरी हासिल की. आइए जानते हैं आराध्या त्रिपाठी की सफलता की कहानी (Success Story of Aradhya Tripathi) को जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.
कहां से की पढ़ाई? (Success Story in Hindi)
आराध्या की LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, आराध्या ने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल से की और फिर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर से कंप्यूटर साइंस में B.Tech किया. बचपन से ही उन्हें टेक्नोलॉजी में गहरी रुचि थी.
यह भी पढ़ें- Success Story: हजारों बच्चों को UPSC क्रैक कराने वाले Vikas Divyakirti की कितनी थी रैंक? क्या खुद बने थे IAS
Google से मिला इतने लाख का ऑफर (Success Story of Aradhya Tripathi)
आराध्या को शुरुआत में स्केलर कंपनी से 32 लाख का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया. बाद में Google ने उन्हें 56 लाख का सालाना पैकेज ऑफर किया और इसे उन्होंने स्वीकार कर लिया.
इस तरह पाई गूगल में जाॅब (Success Story in Hindi)
आराध्या ने अपने कोडिंग स्किल्स को मजबूत करने के लिए 1,000 से ज्यादा प्रोग्रामिंग सवालों को हल किया है. उन्होंने ReactJS, NextJS, NodeJS, MongoDB, ExpressJS जैसी टेक्नोलॉजी में शानदार अनुभव हासिल किया है. साथ ही, स्केलेबल प्रोडक्ट्स और लाइव प्रोडक्शन हैंडल करने का भी उन्हें अच्छा एक्सपीरियंस है. आराध्या के पिता पेशे से वकील हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं. परिवार से मिले सपोर्ट और खुद की मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: DU और JNU से पढ़ाई, यूपीएससी में 4 बार गाड़ा झंडा, ऐसी है IFS अफसर की सफलता की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




