75000 रुपये प्रति महीने की सैलरी, बिहार बोर्ड ने निकाली को-ऑर्डिनेटर के पद पर भर्ती
सरकारी कर्मचारी (PC- फ्रीपिक)
Bihar Board Recruitment 2026: BSEB ने को-ऑर्डिनेटर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है. ऐसे में आइए जानते हैं वैकेंसी के बारे में डिटेल में.
Bihar Board Recruitment 2026: अगर आप भी बिहार शिक्षा विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. BSEB की ओर से इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE/NEET की तैयारी के लिए कोचिंग आयोजित की जाती है. अब इस कोचिंग के लिए समन्वयक यानी कि को-ऑर्डिनेटर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है.
आपके शहर में
16 अगस्त तक कर लें आवेदन
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2026 है. ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स को बिना लास्ट दिन का इंतजार किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेने की सलाह दी जाती है. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित ई-मेल आईडी computeritcellbseb@gmail.com पर भेजना होगा.
BSEB Vacancy: 3 पदों पर होगी भर्ती
BSEB की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिए को-ऑर्डिनेटर (Co-ordinator) के 3 पद भरे जाएंगे. चुने गए कैंडिडेट्स को 75,000 प्रति महीने की सैलरी दी जाएगी.
BSEB Co-ordinator Recruitment 2026: यहां देखें जरूरी जानकारी
| जानकारी | विवरण |
| पद | Co-ordinator |
| कुल पद | 3 |
| शैक्षणिक योग्यता | किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन |
| प्राथमिकता | MBA डिग्रीधारियों को |
| अनुभव | JEE/NEET या अन्य कोचिंग में Co-ordinator/समकक्ष पद पर कम से कम 5 साल का अनुभव |
| मानदेय | 75,000 प्रति महीने की सैलरी |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 16 अगस्त 2026 |
किसके लिए है यह भर्ती?
को-ऑर्डिनेटर पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. नोटिस में MBA डिग्रीधारी कैंडिडेट्स को चयन में प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है.
इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास Engineering (JEE), Medical (NEET) या किसी अन्य कोचिंग में कम से कम 5 साल तक को-ऑर्डिनेटर या समकक्ष पद पर काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: पुरानी गलतियों पर नई परत, NTA का मेकओवर शुरू है, जानें क्या है Build New NTA
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए