JKBOSE Class 10th Result 2026: जम्मू कश्मीर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :21 Apr 2026 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
JKBOSE Class 10th Result 2026

झारखंड बोर्ड रिजल्ट

JKBOSE Class 10th Result 2026: JKBOSE जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आज 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी कर दिया है.

विज्ञापन

JKBOSE Class 10th Result 2026: JKBOSE जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आज 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी कर दिया है. यह रिजल्ट समर जोन के लिए जारी किया गया है. सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जम्मू कश्मीर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

कहां देखें रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं-

  • jkbose.jk.gov.in
  • jkresults.nic.in

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा.

JKBOSE Class 10th Result 2026
Jkbose की ऑफिशियल वेबसाइट

कैसे देखें JKBOSE Class 10th Result 2026 रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in या jkresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर “JKBOSE Class 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें

SMS से ऐसे चेक करें JKBOSE 10th Result 2026

अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल नहीं रही हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • अपने मोबाइल का SMS ऐप खोलें
  • टाइप करें: JKBOSE10 <रोल नंबर>
  • इस मैसेज को 5676750 नंबर पर भेज दें
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट SMS के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा
  • भविष्य के लिए इस मैसेज को सेव कर लें

कब हुई थी जम्मू कश्मीर 10वीं बोर्ड की परीक्षा?

जम्मू कश्मीर 10वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में करीब 94,000 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. वहीं अब परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- यूपी के लाल ने किया कमाल! JEE Main परीक्षा में दूसरी बार पाई सफलता

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola