यूपी के लाल ने किया कमाल! JEE Main परीक्षा में दूसरी बार पाई सफलता

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Apr 2026 10:16 AM

विज्ञापन

जेईई मेन टॉपर

JEE Main Topper 2026: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार भी उत्कर्ष ने सफलता हासिल की है. वे 9वीं क्लास से ही JEE Main परीक्षा के लिए मेहनत कर रहे थे.

विज्ञापन

JEE Main Topper 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी JEE Main 2026 सेशन 2 के रिजल्ट में उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले उत्कर्ष ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में टॉप किया है. उन्होंने सेशन 2 में 99.99 परसेंटाइल हासिल किया है. उत्कर्ष ने इस सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की है.

पहले भी कर चुके हैं कमाल


उत्कर्ष ने सेशन 1 में भी सफलता हासिल की थी. उन्होंने JEE Main सेशन 1 में 99.999249 परसेंटाइल हासिल किया था. उनकी रैंक 13वीं थी. उत्कर्ष हमेशा से पढ़ने में अच्छे थे. उन्होंने 10वीं में 98.8 प्रतिशत अंक लाकर पूरे जिले में टॉप किया था. उत्कर्ष केमिस्ट्री ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और नेशनल साइंस एग्जामिनेशन में टॉप-1% और टॉप-10 में शामिल रहे हैं.

9वीं से ही शुरू कर दी थी तैयारी

कहते हैं सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं होता, इसके लिए हर दिन मेहनत करनी होती है. ठीक इसी तरह उत्कर्ष ने भी सालों से मेहनत की है तब जाकर उन्हें सफलता मिली. उत्कर्ष ने 9वीं कक्षा से ही JEE Main की तैयारी शुरू कर दी थी. स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग ली और रोजाना 7-8 घंटे पढ़ाई की.

IIT Bombay या IIT Delhi से पढ़ाई का सपना

उत्कर्ष का सपना है कि वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बने. वे IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली से बीटेक करना चाहते हैं. हालांकि, जेईई मेन के बाद अभी उनका पूरा फोकस जेईई एडवांस पर है.

कितने छात्रों ने पाया 100 परसेंटाइल?

NTA ने 20 अप्रैल को जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. इस परीक्षा में कुल 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है. 100 परसेंटाइल में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हैं. राजस्थान और दिल्ली से भी कुछ स्टूडेंट्स हैं.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2026: बिहार के शुभम ने रचा इतिहास, दोनों सेशन में हासिल किए 100 परसेंटाइल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola