JEE Main 2026: बिहार के शुभम ने रचा इतिहास, दोनों सेशन में हासिल किए 100 परसेंटाइल

शुभम कुमार जेईई मेन टॉपर की सांकेतिक फोटो (Social Media)
JEE Main 2026: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स इसे NTA की ऑफिशियल वेबासइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं. इस बार फिर से बिहार के शुभम कुमार ने 100 परसेंटाइल लाकर कमाल कर दिया है.
JEE Main 2026 Topper Shubham Kumar: NTA ने सोमवार (20 अप्रैल) को जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें 26 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है. इन 26 स्टूडेंट्स में से एक शुभम कुमार भी शामिल हैं. जिन्होंने JEE Main 2026 सेशन 1 में भी 100 परसेंटाइल लाया था. सेशन 1 और 2 दोनों में 100 परसेंटाइल लाने वाले छात्रों की लिस्ट में शुभम अकेले बिहार के टॉपर है. आइए जानते हैं शुभम कुमार के बारे में.
कहां का रहना वाला है शुभम?
जेईई मेन सेशन 2 के रिजल्ट में टॉप 10 में जगह बनाने वाले शुभम कुमार मूलरूप से बिहार के गयाजी के नादरागंज क्षेत्र के रहने वाले हैं. उनके पिता शिवकुमार की हार्डवेयर की दुकान है और उनकी मां कंचन देवी एक हाउसवाइफ है. शुभम स्कूल से ही पढ़ाई में काफी अच्छा था. उसे बचपन से ही इंजीनियरिंग के फील्ड में रुचि थी. उनकी बड़ी बहन प्रिय कुमारी भी IIT पटना से बीटेक कर रही है.
कौन से IIT में पढ़ना चाहते हैं शुभम?
शुभम IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं. शुभम का सपना था कि वे आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से बीटेक करें. IIT बॉम्बे का BTech कंप्यूटर साइंस कोर्स हर साल JEE Advanced के टॉपरों की टॉप चॉइस रहती है. यहां में पढ़ाई के साथ के साथ बेहतर प्लेसमेंट पैकेज भी मिलता है.
कहां से हुई पढ़ाई?
शुभम की स्कूल की पढ़ाई गयाजी से हुई है. उन्होंने नजरथ अकैडमी से 10वीं पास की है. वहीं 12वीं उन्होंने गयाजी के ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल से पास की है. 12वीं के बाद वे JEE परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा चले गए. उन्होंने 10वीं तक कभी कोई ट्यूशन नहीं ली. सेल्फ स्टडी के बदौलत शुभम से मैट्रिक की परीक्षा पास की है.
JEE Main 2026 Session 2 कट ऑफ लिस्ट
| कैटेगरी | अधिकतम NTA स्कोर | न्यूनतम NTA स्कोर |
| UR (General) | 100.0000000 | 93.4123549 |
| EWS | 93.4105172 | 82.4164528 |
| OBC | 93.4105172 | 80.9232583 |
| SC | 93.4105172 | 63.9172792 |
| ST | 93.4041748 | 52.0174712 |
यह भी पढ़ें: JEE मेन में 26 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल, देखें कट ऑफ लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




