NEET UG में बेटियों का जलवा, 58% से ज्यादा सफल उम्मीदवार महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
महिला टॉपर्स की सांकेतिक तस्वीर

महिला टॉपर्स की सांकेतिक तस्वीर

NEET Result Female Toppers: नीट परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियां आगे रहीं, 58 प्रतिशत महिलाओं ने सफलता हासिल की है. AIR 5वीं हासिल करने वाली भी लड़की हैं. महाराष्ट्र की कुदाले श्रावणी कृष्णा ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है. महिलाओं की यह उपलब्धि NEET परीक्षा में उनकी मजबूत स्थिति को दिखाती है.

विज्ञापन

NEET Result Female Toppers: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा. इस साल 11.21 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा क्वालिफाई की है, जिनमें 58 प्रतिशत से अधिक सफल कैंडिडेट्स महिलाएं हैं. यह दर्शाता है कि NEET परीक्षा को लेकर लड़कियों में काफी क्रेज है. रिजल्ट के साथ ही टॉप करने वाली लड़कियों की लिस्ट भी जारी की गई. 

महाराष्ट्र की बेटी ने मारी बाजी, टॉप 20 में सबसे ऊपर नाम

महाराष्ट्र की कुदाले श्रावणी कृष्णा ने 99.99965 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5 हासिल कर देश की महिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. उनके बाद बिहार की रिया रंजन ने AIR 6 हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. टॉप-5 महिला रैंकर्स में हरियाणा की मानशा गर्ग (AIR 17), कर्नाटक की वैष्णवी दास (AIR 20) और हरियाणा की मानस्वी कुलश्रेष्ठ (AIR 23) शामिल हैं.

टॉप-20 में हरियाणा और तमिलनाडु का दबदबा

NTA द्वारा जारी टॉप-20 महिला उम्मीदवारों की लिस्ट में हरियाणा और तमिलनाडु की सबसे ज्यादा तीन-तीन छात्राओं ने जगह बनाई है. हरियाणा से मानशा गर्ग, मानस्वी कुलश्रेष्ठ और आनवी सक्सेना ने टॉप-20 में स्थान बनाया, जबकि तमिलनाडु से श्रीनिका वी, वनीशा सतीश और सम्विथा पी शामिल रहीं.

सीरियल नंबरउम्मीदवार का नामNEET रैंकराज्य
1कुदाले श्रावणी कृष्णा5महाराष्ट्र
2रिया रंजन6बिहार
3मानशा गर्ग17हरियाणा
4वैष्णवी दास20कर्नाटक
5मानस्वी कुलश्रेष्ठ23हरियाणा
6काशवी ढल्ल24दिल्ली
7श्रीनिका वी27तमिलनाडु
8आशी गोयल29पंजाब
9नमाला प्रेरणा36आंध्र प्रदेश
10आनवी सक्सेना41हरियाणा
11हिया जैस्मिन वसावाडा43गुजरात
12सुचिता एम48कर्नाटक
13वनीशा सतीश51तमिलनाडु
14गुंजन52उत्तर प्रदेश
15भाविका गुप्ता56पंजाब
16अनुष्का चौधरी58राजस्थान
17हंशिका60दिल्ली
18भाव्या गुनवाल71राजस्थान
19सम्विथा पी82तमिलनाडु
20कोम्पेला साई गायत्री तेजोअरुणिमा83तेलंगाना

बिहार से सिर्फ एक लड़की टॉप 20 की लिस्ट में दिखी

पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक और दिल्ली से दो-दो छात्राओं ने टॉप-20 में जगह बनाई. वहीं महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से एक-एक छात्रा टॉप-20 लिस्ट में शामिल हुईं हैं.


यह भी पढ़ें- दानापुर के रविकांत ने किया कमाल! NEET में टॉप 100 में बनाई जगह



विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola