दानापुर के रविकांत ने किया कमाल! NEET में टॉप 100 में बनाई जगह

रविकांत दिवाकर NEET AIR रैंक 55 (AI Generated Image)
NEET UG Bihar Topper: दानापुर के साधारण से परिवार से आने वाले रविकांत दिवाकर ने NEET री-एग्जाम में टॉप 100 में अपनी जगह बनाई है. इस परीक्षा में बिहार के कई स्टूडेंट्स को सफलता मिली है. टॉप 10 में भी दो स्टूडेंट बिहार के हैं.
NEET UG Bihar Topper: नीट री-एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद से बिहार के रविकांत दिवाकर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. दानापुर के रहने वाले रविकांत दिवाकर ने कड़ी मेहनत के दम पर NEET UG परीक्षा में AIR 55 हासिल की. रविकांत ने ये सफलता हासिल करके न अपने परिवार का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिहार के छात्र मेहनती होते हैं और विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करते हैं.
टॉप रैंकर्स में भी बिहार का दबदबा
NEET रिजल्ट में रविकांत ने 720 में से 695 मार्क्स हासिल किया है. इस वर्ष NEET UG 2026 के नतीजों में बिहार का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा. ऑल इंडिया टॉप-10 में भी राज्य के दो छात्रों ने जगह बनाई. आयुष भलोटिया ने AIR 4 और रिया रंजन ने AIR 6 हासिल कर बिहार का गौरव बढ़ाया. वहीं रविकांत दिवाकर की AIR 55 ने हासिल करके बिहार का नाम रोशन किया है.

रविकांत दिवाकर की सफलता में शिक्षकों का योगदान
रविकांत एक साधारण परिवार से आते हैं. ऐसे में आम स्टूडेंट्स के तरह उन्हें भी पता नहीं था कि कैसे परीक्षा क्रैक करनी है, बस डॉक्टर बनने का जुनून था. लेकिन उन्हें शिक्षकों ने काफी मोटिवेट किया. तैयारी से लेकर मॉक टेस्ट और प्रॉब्लम सॉल्व करने में टीचर्स ने काफी मदद की.
मुश्किलों के बाद भी हार नहीं मानी
रविकांत दिवाकर की सफलता बिहार के उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद नेशनल लेवल की परीक्षा में सफलता हासिल करना रविकांत के लिए भी बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
20 लाख उम्मीदवारों के बीच बनाई जगह
इस साल NEET UG 2026 परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ विदेश के 14 शहरों में भी किया गया. टफ कंपटीशन के बीच टॉप-100 में जगह बनाना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और रविकांत ने ये कर दिखाया.
यह भी पढ़ें- 715 नंबर लाकर बने देश के टॉपर, जानिए कौन हैं पांशुल बंसल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










