715 नंबर लाकर बने देश के टॉपर, जानिए कौन हैं पांशुल बंसल

पांशुल बंसल NEET रैंक 2
NEET UG Topper Rank 2: फरीदाबाद के रहने वाले पांशुल बंसल ने NEET री-एग्जाम में AIR रैंक 2 हासिल किया है. उन्हें 720 में से 715 मार्क्स मिले हैं. 8वीं क्लास से ही पांशुल ने डॉक्टर बनने का सपना शुरू कर दिया था. यही कारण है उन्होंने डिसाइड कर लिया था कि उन्हें आगे साइंस स्ट्रीम से पढ़ना है. पांशुल ने सिर्फ 2 सालों की मेहनत से नीट परीक्षा क्रैक कर ली.
NEET UG Topper Rank 2: हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले पांशुल बंसल ने 21 जून को हुए NEET री-एग्जाम मे में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल किया है. उन्होंने इस परीक्षा में 720 में से 715 मार्क्स हासिल किए हैं. 8वीं कला से डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले पांशुल ने करीब 2 सालों की मेहनत में ही नीट परीक्षा क्रैक किया.
10वीं और 12वीं में भी रहे शानदार छात्र
पांशुल ने अपनी 10वीं की पढ़ाई डीपीएस फरीदाबाद से और 12वीं की पढ़ाई ग्रेटर कैलाश स्थित समरफील्ड्स स्कूल से पूरी की. दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक मार्क्स हासिल किए. पढ़ाई में शुरू से ही अच्छे रहे पांशुल ने 11वीं कक्षा से NEET की कोचिंग शुरू कर दी थी.

JEE Main में भी हासिल किए 99.5 पर्सेंटाइल
NEET से पहले पांशुल ने JEE Main 2026 में भी 99.5 पर्सेंटाइल स्कोर किया था. उनके पिता संजीव कुमार बंसल स्टील बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां मोनिका बंसल इंडियन एक्सप्रेस में कंपनी सेक्रेटरी हैं.
पढ़ाई के साथ शौक भी नहीं छोड़े
कड़ी तैयारी के बावजूद पांशुल ने अपने शौक के लिए समय निकाला. उन्हें फाइनेंस से जुड़े उपन्यास पढ़ना, पियानो बजाना और स्केटिंग करना पसंद है. पियानो में उन्होंने रॉक स्कूल से ग्रेड 4 और ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन से ग्रेड 2 का सर्टिफिकेट भी हासिल किया है.
दो साल की मेहनत लाई बड़ी सफलता
पांशुल की सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही स्ट्रैटजी, लगातार मेहनत और बैलेंसड रूटीन के साथ कम समय में भी बड़ी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है. उनकी यह उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है.
यह भी पढ़ें- NEET UG में नवादा के आयुष भलोटिया ने किया टॉप, AIR 4, देखें मार्कशीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










