Physics Wallah की ऑनलाइन तैयारी से पटना के रविकांत दिवाकर ने हासिल की NEET में AIR 55

NEET UG AIR 55 रविकांत दिवाकर
Physics Wallah NEET UG Topper: एजुकेशन कंपनी फिजिक्सवाला (PW) ने अपने छात्र रविकांत दिवाकर की सफलता का जश्न मनाया. रविकांत ने Re-NEET UG 2026 में 695 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 55 हासिल की है.
Physics Wallah NEET UG Topper: बिहार के पटना के रहने वाले रविकांत दिवाकर ने री-NEET UG 2026 में 695 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 55 प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि पर एजुकेशन कंपनी Physics Wallah (PW) ने खुशी जताई है. रविकांत ने लगातार तीन साल तक PW के Udaan 2024, Arjuna NEET 2025 और Lakshya NEET 2026 बैचों से ऑनलाइन तैयारी की. इसके अलावा उन्होंने नियमित मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर्स की भी मदद ली.
आर्थिक चुनौतियों के बीच जारी रखी पढ़ाई
रविकांत ने बताया कि वह कक्षा 10 से ही फिजिक्सवाला के ऑनलाइन बैचों से पढ़ाई कर रहे थे. उनकी मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं और परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य हैं. परिवार में कुल छह सदस्य हैं. उनके एक बड़े भाई दिव्यांग हैं, जो बोलने और चलने में असमर्थ हैं. दूसरे भाई MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बहन भी NEET की तैयारी कर रही हैं. रविकांत का कहना है कि किफायती ऑनलाइन शिक्षा की वजह से वह आर्थिक परेशानियों के बावजूद अपनी तैयारी जारी रख सके.
70 हजार मिनट पढ़ाई
रविकांत ने अपनी तैयारी के दौरान PW के अलग-अलग बैचों की पढ़ाई में 70,000 मिनट से ज्यादा समय दिया. उन्होंने कहा कि NEET की तैयारी आसान नहीं थी, क्योंकि परिवार की जिम्मेदारियां भी साथ थीं. फिर भी उन्होंने मेहनत करना नहीं छोड़ा. नियमित प्रैक्टिस टेस्ट, वीडियो सॉल्यूशन और लगातार अभ्यास ने उनके कॉन्सेप्ट्स को मजबूत किया. शिक्षकों के मार्गदर्शन और समय-समय पर हुए आकलन ने परीक्षा के दिन उनका आत्मविश्वास बढ़ाया.
AIR 55 मिलना परिवार के लिए सपने जैसा पल
रविकांत ने कहा कि AIR 55 हासिल करना उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खास पल है. उनका मानना है कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए तो बड़ी से बड़ी परीक्षा भी पास की जा सकती है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास को दिया.
अलख पांडेय बोले- मेहनत और सही मार्गदर्शन से मिलती है सफलता
Ravikant Diwakar के संस्थापक और CEO अलख पांडेय ने रविकांत की सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि हर अच्छी रैंक के पीछे कड़ी मेहनत, त्याग और मजबूत इरादों की कहानी होती है. रविकांत ने यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और लगातार मेहनत से कोई भी छात्र अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है. हर साल लाखों छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं. ऐसे में रविकांत की सफलता उन छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं
ये भी पढ़ें: मैट्रिक से लेकर यूपीएससी तक अलख जगाएगा Physics Wallah, Drishti IAS के साथ डील!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










