इस विदेशी कंपनी के नए CEO का है भारतीय कनेक्शन, बनारस की गलियों से शुरू हुआ था टेक्नोलॉजी का सफर

Updated:
विज्ञापन

अनिल चक्रवर्ती (PC-लिंक्डइन)

Adobe CEO Anil Chakravarthy: Adobe ने अनिल चक्रवर्ती को अपना नया CEO चुना है. अनिल चक्रवर्ती भारतीय मूल के हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई भारत से हुई है. बनारस-बेंगलुरु में रहकर उन्होंने टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी हासिल की. AI के दौड़ में गहराते संकट के बीच Adobe के इस फैसले पर सभी की नजर है.

विज्ञापन

Adobe CEO Anil Chakravarthy: अमेरिका की फेमस मल्टी नेशनल कंपनी Adobe ने अनिल चक्रवर्ती को अपना नया प्रेजिडेंट और CEO चुना है. भारतीय मूल के अनिल चक्रवर्ती शांतनु नारायण की जगह लेंगे. साल 2020 से अनिल चक्रवर्ती Adobe कंपनी से जुड़े हैं. आइए, अनिल चक्रवर्ती के बारे में करीब से जानते हैं.

विज्ञापन

AI का मंडराता खतरा, एक्सपर्ट की जरूरत

एक अंग्रेजी अखबार से मिली जानकारी के अनुसार, Adobe AI टेक्निक में सुधार से अपने कारोबार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित निवेशकों को लगातार भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है. इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 18% की गिरावट आई है, जबकि 2025 में भी शेयर 21% से ज्यादा गिर चुके थे.

ऐसे वक्त में Adobe को एक ऐसे कैंडिडेट्स की तलाश थी जो न सिर्फ सॉफ्टवेयर की गहरी समझ रखता हो बल्कि AI से होने वाले बदलावों को सामना करने के लिए भी तैयार हो. ऐसे में Adobe ने अनिल चक्रवर्ती को CEO के रूप में चुना है. अनिल चक्रवर्ती की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भारत से हुई है.

IIT BHU से CS ब्रांच में किया BTech

अनिल चक्रवर्ती (Anil Chakravarthy) का जन्म बेंगलुरु के बसवनगुडी (Basavanagudi) में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई उनके होम टाउन बेंगलुरु से हुई. 12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने वाराणसी स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीटेक की पढ़ाई की. उन्होंने कंप्यूटर साइंस से बीटेक डिग्री हासिल की. Massachusetts Institute of Technology (MIT) से अनिल चक्रवर्ती ने मास्टर्स और पीएचडी की डिग्री हासिल की.

कंपनीपदअवधि
AdobePresident, Customer Experience Orchestration Businessजनवरी 2020-वर्तमान
FISIndependent Board Memberजनवरी 2026-वर्तमान
AnsysIndependent Board Memberअक्टूबर 2021-जुलाई 2025
USAA Federal Savings BankIndependent Board Memberदिसंबर 2015-सितंबर 2020
InformaticaCEO; Executive VP & Chief Product Officerसितंबर 2013-जनवरी 2020
SymantecEVP, Information Security; अन्य वरिष्ठ पदसितंबर 2009-सितंबर 2013
VeriSignDirector, Product Managementदिसंबर 2001-मई 2004
LogictierVice President, Marketingफरवरी 2000-सितंबर 2001
McKinsey & CompanyEngagement Managerसितंबर 1995-फरवरी 2000


McKinsey और Symantec जैसे की कंपनी में दे चुके हैं सेवा

अनिल चक्रवर्ती की लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने McKinsey में काम किया है. इसी के साथ उन्होंने VeriSign और Symantec जैसी कंपनी में सीनियर पद पर काम किया है. Adobe से जुड़ने से पहले वे क्लाउड डेटा डेटा-मैनेजमेंट कंपनी Informatica के CEO पद पर कार्यरत थे.

ये भी पढ़ें: Vikas Singh Panwar UPSC Success Story 2026: पहले प्रयास में बनें AIR 159, KBC में भी जीते थे 50 लाख रुपए, जानें पूरी कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola