शांतनु नारायण के इस्तीफे से Adobe को बड़ा झटका, NASDAQ पर 7% टूटे कंपनी के शेयर

Updated at : 13 Mar 2026 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
Adobe Share Price Fall

एडोब सिस्टम्स के पूर्व सीईओ शांतनु नारायण (ANI)

Adobe Share Price Fall: एडोब (Adobe) के CEO शांतनु नारायण 18 साल बाद अपना पद छोड़ेंगे. उनके कार्यकाल में कंपनी ने रिकॉर्ड ऊंचाइयां छुईं है. जानें क्या होगा एडोब का अगला बड़ा कदम और कौन लेगा उनकी जगह. साथ ही, जानिए इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों का क्या हुआ.

विज्ञापन

Adobe Share Price Fall: दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इसके सीईओ शांतनु नारायण अब अपना पद छोड़ने वाले हैं. यह खबर तब सामने आई जब कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए. हालांकि, शांतनु तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक कंपनी को उनका उत्तराधिकारी (Successor) नहीं मिल जाता है. रिटायरमेंट के बाद भी वह बोर्ड के चेयरमैन के रूप में काम करते रहेंगे.

कौन होगा एडोब का अगला सीईओ?

शांतनु नारायण का रिप्लेसमेंट ढूंढना कंपनी के लिए बड़ी चुनौती है. इसके लिए एडोब के बोर्ड ने एक खास कमेटी बनाई है, जिसकी कमान लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर फ्रैंक काल्डेरोनी को सौंपी गई है. यह कमेटी कंपनी के अंदर और बाहर, दोनों जगह काबिल उम्मीदवारों की तलाश करेगी. जैसे ही नए सीईओ का चुनाव होगा, शांतनु अपनी जिम्मेदारी उन्हें सौंप देंगे.

क्या शांतनु ने बदल दी एडोब की किस्मत?

शांतनु नारायण 1988 में एडोब से जुड़े थे और 2007 में सीईओ बने. उनके 18 साल के कार्यकाल को लेजेंडरी माना जा रहा है. उन्होंने ही एडोब को पुराने सॉफ्टवेयर लाइसेंस मॉडल से निकालकर सब्सक्रिप्शन (Creative Cloud) मॉडल पर शिफ्ट किया, जिसने कंपनी की कमाई को कई गुना बढ़ा दिया. आज उनकी लीडरशिप में कंपनी Generative AI के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है.

बाजार और दिग्गजों की क्या है प्रतिक्रिया?

इस खबर के आते ही स्टॉक मार्केट में हलचल मच गई और नैस्डैक (NASDAQ) पर एडोबके शेयर 7% तक गिर गए. दूसरी ओर, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने शांतनु की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक खड़ी की है. नडेला ने उनके नेतृत्व और क्रिएटिव इंडस्ट्री में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया है.

ये भी पढ़ें: युद्ध और महंगाई का दोहरा वार, लाल निशान में डूबा शेयर बाजार

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola