एक ही घर से निकले दो ‘धुरंधर’, भाई-बहन ने अपने दूसरे प्रयास में NEET में पाई सफलता

Updated:
विज्ञापन
दाएं- रितेश, बाएं-ऋचा

दाएं- रितेश, बाएं-ऋचा

Brother Sister NEET Success Story: बाजितपुर गांव के भाई -बहन रितेश और ऋचा ने एक साथ नीट परीक्षा पास की है. दोनों की पढ़ाई की स्ट्रैटजी एक सी थी. इनके माता-पिता ने भी बच्चों की पढ़ाई के लिए काफी स्ट्रगल किया. आइए, जानते हैं रितेश और ऋचा की सक्सेस स्टोरी.

विज्ञापन

Brother Sister NEET Success Story: नीट परीक्षा के रिजल्ट में बिहार के नवादा जिले के भाई बहन ने कमाल कर दिया. दोनों ने अपने दूसरे अटेंप्ट में एक साथ NEET क्रैक कर लिया. रितेश कुमार को NEET में 655 मार्क्स मिले हैं और उनकी रैंक 1160 है. उनकी बहन ने 622 मार्क्स और AIR 4685 हासिल किया है. दोनों भाई-बहन ने राजस्थान के कोटा से पढ़ाई की है.

माता और पिता ने दूर-दूर रहकर बच्चों को पढ़ाया

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के रहने वाले रवि रंजन और बच्चों के पिता पेशे से बिजनेसमैन हैं. मां हाउस वाइफ हैं. माता-पिता बच्चों की इस उपलब्धि से खुश हैं. सालों से रितेश और रिचा का परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रयासरत था. रितेश और ऋचा की मां और दादा उनके साथ कोटा में रहते थे और पिता यहां बिहार में रहकर काम करते थे. रितेश और ऋचा 6ठीं क्लास से ही कोटा में रहकर पढ़ाई करते हैं.


रितेश का रिजल्ट
रितेश का रिजल्ट

एम्स से पढ़ने का सपना

रितेश ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि उनका सपना है था कि वे टॉप मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करें. रिजल्ट के बाद वे AIIMS Rishikesh से पढ़ाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं. उन्होंने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने परिवार को दिया.


ऋचा का रिजल्ट
ऋचा का रिजल्ट

12-13 घंटे पढ़कर क्रैक किया NEET

रितेश का मानना है कि अच्छे रैंक के लिए कोचिंग की पढ़ाई के साथ ही सेल्फ स्टडी का भी खास रोल है. आमतौर पर वे 12-13 घंटे की पढ़ाई करते थे. क्लास के अलावा भी वे 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे. तैयारी के दौरान बहन-भाई दोनों ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी थी. रितेश और ऋचा साथ-साथ पढ़ते थे और अब एक साथ उन्होंने नीट परीक्षा पास की.

यह भी पढ़ें- 8 घंटे फोन चलाकर किया NEET में टॉप, नहीं डांटते थे मम्मी-पापा


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola