जारी हुआ UPSC CSE प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें कब होगी मेन्स परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UPSC CSE 2026 Prelims Result OUT: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकेंते हैं.

विज्ञापन

UPSC CSE 2026 Prelims Result OUT: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. यूपीएससी एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 फरवरी 2026 तक का समय दिया गया था. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को हुआ था. अब प्रीलिम्स का रिजल्ट नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं.

UPSC CSE 2026 Prelims Result ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर UPSC CSE Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट का पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या डाउनलोड कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें.

UPSC CSE 2026 Prelims Result check here

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है. इसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय डाक सेवा, भारतीय रेलवे सेवाओं समेत केंद्र सरकार की कई ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं में भर्ती की जाती है.

कब होगी UPSC CSE Mains परीक्षा?

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स अब मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे. UPSC कैंलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 से होगा. इसके लिए पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जारी होगा.

यह भी पढ़ें: UPSC प्रीलिम्स में हुआ सेलेक्शन तो जरूर कर लें 6 काम, 24 घंटे का एक्शन प्लान 

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola