UPSC प्रीलिम्स में हुआ सेलेक्शन तो जरूर कर लें 6 काम, 24 घंटे का एक्शन प्लान 

Updated:
विज्ञापन
UPSC CSE Prelims Result 2026 After Planning

पढ़ाई करते हुए लड़की की AI जेनरेटेड तस्वीर

UPSC CSE Prelims Result 2026: रिजल्ट जारी होने के बाद के 24 घंटे सभी कैंडिडेट्स के लिए काफी अहम होते हैं. अगर आपका सेलेक्शन UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा में हो जाता है तो आप आगे की तैयारी शुरू कर दें.

विज्ञापन

UPSC CSE Prelims Result 2026: 24 मई को यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा हुई. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट से पहले मन में कई तरह के सवाल होते हैं, जैसे कि रिजल्ट के बाद क्या करें, मेन्स के लिए कैसे सेलेक्ट होंगे आदि. आइए, जानते हैं इनके जवाब.

रिजल्ट के बाद अगले 24 घंटे में क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद के 24 घंटे सभी कैंडिडेट्स के लिए काफी अहम होते हैं. रिजल्ट्स के अनुसार, आप आगे की प्लानिंग करते हैं. अगर पीडीएफ में आपका नाम है तो मेन्स की तैयारी में जुट जाते हैं. प्रीलिम्स में सेलेक्शन ने होने की स्थिति में दोबारा से परीक्षा की तैयारी करते हैं.

UPSC मेन्स की तैयारी के लिए क्या-क्या करें?

अगर आपका सेलेक्शन UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा में हो जाता है तो आप आगे की तैयारी के लिए खुद को तैयार करें.

सबसे पहले टाइमटेबल बनाएं

अगर आपका सेलेक्शन हो गया तो सबसे पहले टाइमटेबल बनाएं. हर विषय और टॉपिक को समय दें. टाइम टेबल में शॉर्ट गैप भी रखें. अखबार और मैग्जीन पढ़ें. लिखित परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक, अखबार पढ़ना काफी काम आता है.

ऑप्शनल सब्जेक्ट पर फोकस बढ़ाएं

मुख्य परीक्षा के Optional Subject का गहन रिवीजन करें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स के शॉर्ट नोट्स तैयार करें. यह समय ऑप्शनल को मजबूत करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है.

GS-4 और निबंध की तैयारी शुरू करें

एथिक्स (GS-4) और Essay पेपर पर विशेष ध्यान दें. ये दोनों पेपर मेन्स में बेहतर स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

DAF-1 फॉर्म सावधानी से भरें


प्रीलिम्स पास करने के बाद Detailed Application Form (DAF-1) भरना होता है. इसमें हॉबी, एजुकेशनल बैकग्राउंड और अन्य जानकारियां सोच-समझकर डालें, क्योंकि इंटरव्यू के दौरान इन्हीं से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं.

आंसर प्रैक्टिस करें

मेन्स में सफलता के लिए Answer Writing बेहद जरूरी है. इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करें. डेली लॉन्ग आंसर प्रैक्टिस करें, टेस्ट सीरीज ज्वॉइन करें और समय सीमा के भीतर आंसर लिखने की आदत डालें.

यह भी पढ़ें- UPSC मेन्स के लिए जरूरी है DAF फॉर्म, अगस्त की परीक्षा के लिए अभी से कमर कस लें

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola