सीबीएसई 10वीं बोर्ड सेकेंड परीक्षा का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, कहां और कैसे देखें?

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर

CBSE 10th Second Board Result 2026: CBSE ने इस साल 10वीं की सेकेंड परीक्षा आयोजित की थी. जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो सकता है. रिजल्ट देखने के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.

विज्ञापन

CBSE 10th Second Board Result 2026: CBSE कक्षा 10वीं के सेकेंड बोर्ड एग्जाम (सेशन-2) में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. CBSE Class 10 Second बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. आइए, जानते हैं इसे कहां और कैसे देखें.

CBSE ने इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत कक्षा 10 के छात्रों को मार्क्स में सुधार करने के लिए सेकेंड चांस देने के लिए सेकेंड बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी. यह परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित हुई थी.

कैसे डाउनलोड करें CBSE 10th Second Board Result 2026?

  • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • CBSE Class 10 Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

6.68 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

इस बार सेकेंड बोर्ड परीक्षा में करीब 6.68 लाख छात्र शामिल हुए. इनमें से लगभग 5.25 लाख छात्रों ने अपने मार्क्स में सुधार के लिए परीक्षा दी, जबकि 85 हजार से अधिक छात्र कंपार्टमेंट श्रेणी में शामिल हुए.

बेहतर अंक होंगे मान्य

CBSE के नियमों के अनुसार, यदि कोई छात्र सेकेंड बोर्ड परीक्षा में पहले से बेहतर अंक प्राप्त करता है तो उसी बेहतर स्कोर को रिकॉर्ड में माना जाएगा. इससे छात्रों को बिना किसी नुकसान के अपने रिजल्ट में सुधार करने का मौका मिलता है.

कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्न प्लेटफॉर्म पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे-

  • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट
  • DigiLocker
  • UMANG App
  • SMS सेवा

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स, ग्रेड और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी दर्ज होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स की जांच कर लें.

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के इन मेडिकल कॉलेजों में मिलता है बेस्ट एक्सपोजर, NEET के बाद यहां लें एडमिशन 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola