रेलवे में नौकरी का सुनहार मौका, 10वीं पास आज से ही करें आवेदन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 May 2026 4:24 PM

विज्ञापन

लोको पायलट एआई जेनरेटेड तस्वीर

RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू है. 10वीं पास के लिए ये सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 मई 2026 से शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन में कुल 11127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट इंडियन रेलवे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रेलवे की यह भर्ती टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है.

कब तक कर सकेंगे आवेदन?

RRB ALP भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जून 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. कुछ तकनीकी डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे.

आयु सीमा क्या है?

भर्ती के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अलग आयु सीमा तय की गई है.

अनारक्षित (UR) और EWS वर्ग

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 30 वर्ष


OBC वर्ग

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 33 वर्ष

SC/ST वर्ग

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 35 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले Indian Railways Official Website पर जाएं.
  • होमपेज पर ALP Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सेव कर लें.

जोनवाइज वैकेंसी डिटेल

रेलवे के विभिन्न जोन में पदों की संख्या अलग-अलग तय की गई है. कुछ प्रमुख जोन की वैकेंसी इस प्रकार हैं:

रेलवे जोनपदों की संख्या
ईस्ट कोस्ट रेलवे1625 पद
साउथ ईस्टर्न रेलवे1531 पद
सेंट्रल रेलवे1400 पद
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे1276 पद
नॉर्दर्न रेलवे740 पद
ईस्ट सेंट्रल रेलवे700 पद
साउथ सेंट्रल रेलवे674 पद
वेस्ट सेंट्रल रेलवे541 पद

कितनी मिलेगी सैलरी?

ALP पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 के अनुसार वेतन मिलेगा. शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 19,900 रुपये प्रतिमाह होगी. इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे कुल सैलरी और बढ़ सकती है.

यहां देखें नोटिस

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का सेलेक्शन कई चरणों में किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, CBAT (Aptitude Test), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे. फिर फाइनल मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी.

यह भी पढ़ें- दौड़ और फिटनेस अच्छी है? पाएं ये सरकारी नौकरी!

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola