दौड़ और फिटनेस अच्छी है? पाएं ये सरकारी नौकरी!

Published by : Bhumi Sharma Updated At : 15 May 2026 3:53 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर ( Freepik)

Government Jobs 2026: अगर आप फिट हैं तो सरकारी नौकरी आपके हाथ में है. कई सारी ऐसी भर्ती निकलती हैं, जहां युवाओं की फिटनेस देखी जाती है.

विज्ञापन

Government Jobs 2026: अगर आप तेज दोड़ते है और आपकी फिटनेस लेवल शानदार है तो आपके लिए सरकारी नौकरी का सपना अब हकीकत बन सकता है. ड़ और फिटनेस न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि कई अच्छी सरकारी भर्तियों में ये गेम-चेंजर साबित हो रही है. जो युवा नियमित रूप से दौड़ते हैं और फिट रहते हैं, वे PET क्लियर करके आसानी से फाइनल मेरिट में जगह बना लेते हैं.

इन भर्तियों में दौड़ और फिटनेस सबसे ज्यादा काम आएगी

SSC GD Constable (BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB आदि)

यह देश की सबसे बड़ी कांस्टेबल भर्ती है हर साल लाखों युवा इसमें आवेदन करते हैं. PET के बाद PST (Physical Standard Test) और मेडिकल टेस्ट होता है. लिखित परीक्षा के बाद PET/PST आता है.

  • पुरुष के लिए 5 किमी दौड़ 24 मिनट में
  • महिला के लिए 1.6 किमी दौड़ 8:30 मिनट में

Bihar Police Constable

  • ये भर्ती बिहार के युवाओं की सबसे पसंदीदा भर्ती है और लाखों युवाओं इसके लिए आवेदन करते हैं.
  • पुरुष के लिए 1.6 किमी 5 मिनट में
  • महिला के लिए 1 किमी 5 मिनट में

Indian Army Agniveer (General Duty)

आर्मी की भर्ती सबसे टफ होती है पर ये नौकरी सबसे रेस्पेक्टफुल मानी जाती है. इस भर्ती में सिर्फ दौड़ नहीं होती यहां मल्टी- टास्किंग टेस्ट होता है. पुरुषों के लिए 1.6 किमी की दौड़ होती है जोकि 5:30 मिनट में पूरी करनी होती है.

RPF Constable (Railway Protection Force)


रेलवे की नौकरी का युवाओं के बीच काफी क्रेज है. खासकर बात जब रेलवे में पुलिस बनने की हो. इस वैकेंसी के तहत अच्छी सैलरी और सुविधाएं भी मिलती हैं. इस भर्ती के तहत भी फिजिकल टेस्ट होती है.

  • पुरुष के लिए 1600 मीटर की दौड़ 5:45 मिनट में
  • महिला के लिए 800 मीटर की दौड़ 40 मिनट में

UP Police Constable


उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती इस परीक्षा में होती है और अच्छी संख्या में पोस्ट निकलती है. इस भर्ती के तहत भी फिजिकल टेस्ट होती है. पुरुषों के लिए 4.8 किमी दौड़ होती है, जिसे 25 मिनट में पूरा करना होता है. महिला के लिए 2.4 किमी की दौड़ होती है, जिसे 14 मिनट में पूरा करना होता है.

आपको बता दें की सिर्फ दौड़ से पूरी जॉब नहीं मिलती है. इसी के साथ लिखित परीक्षा भी देनी होती है. सेलेक्शन प्रोसेस Written Exam + PET + Medical से होकर गुजरता है. मतलब कि नॉलेज और फिटनेस की कॉम्बिनेशन से आप अच्छी सरकारी नौकरी पा सकते हैं. Sports Quota वाले एथलीट्स को ज्यादा लाभ भी मिलता है.

यह भी पढ़े: सरकारी vs निजी कॉलेज: कौन सा है आपके लिए सही? इन 5 बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
Bhumi Sharma

लेखक के बारे में

By Bhumi Sharma

Bhumi Sharma is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola