SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

Published by : Smita Dey Updated At : 14 May 2026 2:54 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik)

SBI TFO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (TFO) की वैकेंसी जारी हो गई है. इस भर्ती में कुल 100 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.

विज्ञापन

SBI TFO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर निकाला है. एसबीआई ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (TFO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप फाइनेंस और बैंकिंग के सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए है. ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (TFO) का मुख्य काम बैंक के कॉर्पोरेट कस्टमर के ट्रेड ट्रांजेक्शन को संभालना होता है. इसमें एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) और बैंक गारंटी जैसे टेक्नीक वाले काम शामिल होते हैं. 

ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पोस्ट पर कुल 100 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 13 मई 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 2 जून 2026 तक है.

योग्यता और आयु सीमा 

  • कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, अगर आपने MBA (फाइनेंस) या CA/CFA किया है, तो आपको प्राथमिकता मिल सकती है.
  • यह एक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) लेवल की पोस्ट है, इसलिए आमतौर पर ट्रेड फाइनेंस के फील्ड में 2 साल का एक्सपिरियंस मांगा जाता है.
  • अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 23 से 32 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

SBI TFO Recruitment 2026 Details Check Here

SBI TFO Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स 

श्रेणी (Category)कुल पद (Total Posts)
अनारक्षित (UR)38
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)22
ईडब्ल्यूएस (EWS)08
अनुसूचित जाति (SC)14
अनुसूचित जनजाति (ST)18
कुल पद (Total)100

अप्लाई कैसे करें?

  • सबसे पहले एसबीआई की ऑफिसियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • Current Openings सेक्शन में जाकर Trade Finance Officer के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी डिटेल्स डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करें 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फिर फीस का भुगतान करें.
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

SBI TFO Recruitment 2026 सैलरी स्ट्रक्चर 

ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पोस्ट पर सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स की स्टार्टिंग सैलरी लगभग 64820 से 93960 रुपये प्रति महीने के आसपास होती है. इसके अलावा आपको DA, HRA, लीज रेंटल, मेडिकल सुविधा और स्मार्ट फोन के पैसे जैसी कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं. साथ ही एसबीआई में प्रमोशन के मौके बहुत अच्छे होते हैं, आप आगे चलकर बड़े ऑफिसर बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola