10वीं पास के लिए रेलवे में सुनहरा मौका, 11000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 May 2026 5:48 PM

विज्ञापन

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर

RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पद पर भर्ती निकाली है. रेलवे की यह भर्ती टेक्निकल फील्ड में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है.

विज्ञापन

RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में कुल 11127 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

कब तक कर सकेंगे आवेदन?

RRB ALP भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जून 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लास्ट समय का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. कुछ टेक्निकल डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए आयु सीमा अलग-अलग है-

अनरिजर्व और EWS के लिए

  • न्यूनतम आयु सीमा – 18 साल
  • अधिकतम आयु सीमा – 30 साल

OBC के लिए

  • न्यूनतम आयु सीमा – 18 साल
  • अधिकतम आयु सीमा – 33 साल


SC/ST के लिए

  • न्यूनतम आयु सीमा – 18 साल
  • अधिकतम आयु सीमा – 35 साल

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स indianrailway.gov.in पर जाएं.
  • यहां ALP Recruitment की लिंक पर क्लिक करें.
  • बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • एप्लिकेशन फॉर्म ध्यान से भरें.
  • लास्ट में फीस जमा करके फॉर्म अपलोड कर दें.

जोनवाइज वैकेंसी डिटेल

रेलवे के विभिन्न जोन में ALP पदों की संख्या अलग-अलग रखी गई है. सबसे ज्यादा वैकेंसी साउथ ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे में निकाली गई हैं.

  • प्रमुख जोन की वैकेंसी
  • साउथ ईस्टर्न रेलवे – 1531 पद
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे – 1625 पद
  • नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे – 1276 पद
  • सेंट्रल रेलवे – 1400 पद
  • नॉर्दर्न रेलवे – 740 पद
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 700 पद
  • साउथ सेंट्रल रेलवे – 674 पद
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे – 541 पद

कितनी मिलेगी सैलरी?

ALP पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 के अनुसार वेतन मिलेगा. शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग 19,900 रुपये होगी. अन्य भत्तों को मिलाकर सैलरी और अधिक हो सकती है.

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे. अंतिम चयन मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola