ePaper

JAC Board: झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर की पहले दिन की परीक्षा समाप्त, छात्रों ने कहा आसन था पेपर

Updated at : 12 Feb 2025 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
JAC 10 Compartment Time Table 2025

परीक्षा हाॅल में बैठे बच्चों की सांकेतिक तस्वीर (JAC 10 Compartment Time Table 2025)

JAC Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, पहले दिन 99 प्रतिशत से ज्यादा अटेंडेंस रिकॉर्ड हुआ है साथ ही छात्रों ने बताया है कि पेपर काफ़ी आसान था.

विज्ञापन

JAC Board Exam 2025: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. विभिन्न जिलों ने परीक्षा के बारे में झारखंड ऐकडेमिक काउंसिल को रिपोर्ट भेजे हैं जिसके अनुसार राज्य में कुल 1297 परीक्षा केंद्र हैं. इस साल जैक मैट्रिक की परीक्षा में 433890 उम्मीदवार शामिल होंगे, वहीं इंटर की परीक्षा में 3,50,138 उम्मीदवार शामिल होंगे जिनके लिए कुल 789 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

JAC 2025 की परीक्षा में बेहतरीन रहा अटेंडेंस

झारखंड बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन काफ़ी बेहतरीन अटेंडेंस देखने को मिला. रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा में 99.03 प्रतिशत और इंटर की परीक्षा में 99.17 प्रतिशत रहा. बीते सालों में अटेंडेंस कभी भी इतना अच्छा नहीं रहता था लेकिन अब छात्र पढ़ाई के प्रति पहले से ज़्यादा तत्पर हो गए हैं.

आसान थे प्रश्न: छात्र

छात्रों के अनुसार पहले दिन के परीक्षा के प्रश्न काफ़ी आसान थे. परीक्षा के पेपर के पैटर्न के बारे में छात्रों ने बताया कि पैटर्न काफ़ी सरल था और प्रश्न भी सारे सिलेबस के अनुरूप ही थे. रांची डीओ ने ये जानकारी दी कि पहले दिन के परीक्षाओं में निष्कासन की कोई सूचना नहीं है और परीक्षाएं काफ़ी शांतिपूर्ण तरीक़े से सफल हो गई.

Also Read: Railway Group D 2025: रेलवे ग्रुप डी में 32000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी

Also Read: India Post GDS Recruitment 2025: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 29000 रुपये तक सैलरी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola