JEE Main में रिकॉर्ड तोड़ आवेदन! 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने किया अप्लाई 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Feb 2026 9:34 AM

विज्ञापन

JEE Main 2026: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

JEE Main 2026: 12वीं के बाद बड़ी संख्या में छात्र इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए JEE Main 2026 में आवेदन करते हैं. इस साल परीक्षा ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. अब तक 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. जनवरी सेशन के लिए 14 लाख 10 हजार छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि अप्रैल सत्र में अब तक दो लाख पांच हजार से अधिक नए यूनिक कैंडिडेट जुड़ चुके हैं.

विज्ञापन

JEE Main 2026: 12वीं के बाद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए JEE Main 2026 परीक्षा के लिए अप्लाई करते हैं. वहीं इस बार इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन का रिकॉर्ड बना है. अब तक 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी अप्लाई कर चुके हैं. जनवरी सेशन के लिए 14 लाख 10 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि अप्रैल सेशन के लिए अब तक दो लाख पांच हजार से अधिक नए यूनिक कैंडिडेट आवेदन कर चुके हैं.

अकेले बिहार से 75 हजार छात्रों ने किया आवेदन

JEE Main परीक्षा के लिए अकेले बिहार से ही 75 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 फरवरी 2026 तक जेईई परीक्षा सेशन 2 के लिए आवेदन किए गए. वहीं करेक्शन के लिए विंडो 27 और 28 फरवरी तक खुले रहेंगे.

जेईई परीक्षा के लिए फॉर्म में किन डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

  • प्रश्न पत्र का माध्यम
  • परीक्षा शहर
  • 10वीं और 12वीं की एजुकेशनल जानकारी
  • जेंडर
  • कैटेगरी

साल-दर-साल बढ़ रही परीक्षार्थियों की संख्या

JEE Main में अप्लाई करने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले साल 13.11 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. पिछले छह वर्षों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • 2021: 6,52,628
  • 2022: 8,72,970
  • 2023: 8,60,064
  • 2024: 12,21,624
  • 2025: 13,11,544

प्रमुख सरकारी संस्थानों में 63 हजार सीटें

देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) में कुल लगभग 63,000 सीटें उपलब्ध हैं. वर्ष 2021 में यह संख्या करीब 49,700 थी.

सीटों का ब्योरा

  • IIT: 18,160 सीटें
  • NIT: 24,525 सीटें
  • IIIT: 9,940 सीटें
  • अन्य GFTI: 10,228 सीटें

कहां मिलेगा एडमिशन?

JEE Main के माध्यम से NIT, IIIT और अन्य केंद्रीय संस्थानों में BE और BTech Course में एडमिशन दिया जाता है. इसके अलावा पेपर-2 के जरिए BArch और B Planning कोर्स में एडमिशन होता है.

दोनों सेशन के बेस्ट NTA स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी. रिजल्ट में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी JEE Advanced के लिए आवेदन कर सकेंगे. JEE Advanced के जरिए IIT में प्रवेश मिलता है.

JEE Advanced में बैठने के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या संबंधित बोर्ड की परीक्षा में टॉप 20 पर्सेंटाइल में होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- Google-Microsoft में जॉब के चांस! क्यों IIIT पुणे है स्टूडेंट्स की पहली पसंद

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola