ePaper

Today School Assembly News: देश विदेश की 5 बड़ी खबरें, फटाफट देखें यहां

Updated at : 23 Feb 2026 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
Today School Assembly News Headlines

Today School Assembly News Headlines : प्रतीकात्मक तस्वीर

Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. IDFC First Bank के फ्रॉड से लेकर क्रिकेट तक, आइए जानते हैं आज की बड़ी खबरें.

विज्ञापन

Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आइए, आज की यानी कि 23 फरवरी 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें देखते हैं.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

IDFC First Bank धोखाधड़ी

IDFC First Bank में धोखाधड़ी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. बैंक ने शनिवार को जानकारी दी कि उसकी चंडीगढ़ शाखा में करीब 590 करोड़ रुपये के संदिग्ध फ्रॉड का पता चला है. यह मामला हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खातों से संबंधित बताया जा रहा है.

पीएम ने दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया

Narendra Modi ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को देश को समर्पित किया. साथ ही उन्होंने ‘नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ के बाकी बचे हिस्सों का भी उद्घाटन किया.

Today School Assembly News Headlines: विदेश की बड़ी खबरें

जापान ने तैयार किया लकड़की का सैटेलाइट 

अंतरिक्ष में बढ़ते मलबे की समस्या से निपटने के लिए Japan ने दुनिया का पहला लकड़ी से बना सैटेलाइट LignoSat विकसित किया है. मैग्नोलिया लकड़ी से तैयार यह छोटा सैटेलाइट अंतरिक्ष प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा और आने वाले स्पेस मिशनों को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. 

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

हार्दिक पांड्या ने X वाइफ को गिफ्ट की कार

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने तलाक के बाद अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को 4 करोड़ रुपये की शानदार लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है. इस खबर के बाद हार्दिक पांड्या चर्चा में हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड का मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड में 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया.

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola