3 या 4 मार्च को बंद रहेंगे स्कूल? जानिए आपके राज्य में होली की छुट्टी कब होगी

Updated:
विज्ञापन

School Closed On Holi: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Social Media)

School Closed On Holi: इस साल होली 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाई जाएगी. वहीं होलिका दहन 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को है. देशभर के स्कूल होली के दिन बंद रहेंगे.

विज्ञापन

School Closed On Holi: होली का पर्व आने वाला है. इसी के साथ आम लोगों में पर्व को लेकर उत्सुकता है. जहां एक तरफ आम लोग होली को लेकर खुश हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता पिता के बीच ये कंफ्यूजन है कि होली की छुट्टी आखिर कब की है? आइए, जानते हैं कि होली की छुट्टी आपके राज्य में कब है.  

आपके शहर में

विज्ञापन

इस साल होली 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाई जाएगी. वहीं होलिका दहन 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को है. देशभर के स्कूल होली के दिन बंद रहेंगे. हालांकि, कई जगहों पर होलिका दहन की भी छुट्टी रहेगी और उससे एक दिन पहले रविवार है तो ऐसे में स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता लॉन्ग वीकेंड (Holi Long Weekend Plan) प्लान कर सकते हैं. 

उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश में छात्रों को मार्च के पहले हफ्ते में होली के आसपास छुट्टियां मिल सकती हैं. राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी. 

  • 1 मार्च 2026 (रविवार)-  साप्ताहिक अवकाश
  • 2 मार्च 2026 (सोमवार) – होलिका दहन के कारण अवकाश घोषित
  • 4 मार्च 2026 (बुधवार) – होली का अवकाश

हालांकि होलिका दहन 3 मार्च को होने की संभावना है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि 3 मार्च को भी स्कूल बंद रहेंगे या नहीं. इसे लेकर कुछ भ्रम बना हुआ है.

बिहार में होली की छुट्टी कब है?

बिहार में होली की छुट्टी 4 मार्च 2026 की है. हालांकि, होली का दहन के दिन भी लीव रहेगा. 2026 का बिहार का कैलेंडर देखें तो होली की छुट्टी 3 और 4 की है . वहीं एक मार्च 2026 को रविवार के कारण स्कूल बंद रहेंगे. 

दिल्ली में होली की छुट्टी कब है?

दिल्ली में होली की छुट्टी 4 को रहेगी और 3 को होली का दहन की छुट्टी. वहीं 1 मार्च को रविवार है तो साप्ताहिक अवकाश रहेगा. ऐसे में स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता 2 मार्च को छुट्टी लेकर, कहीं ट्रिप पर निकल सकते हैं या पर्व मनाने अपने घर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News: देश विदेश की 5 बड़ी खबरें, फटाफट देखें यहां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन