ePaper

Today School Assembly News: स्कूल असेंबली के लिए हो जाएं तैयार, देखें बड़ी खबरें फटाफट

Updated at : 24 Feb 2026 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
Today School Assembly News

Today School Assembly News: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

Today School Assembly News Headlines: देश विदेश की घटनाओं से अपडेट रहना चाहते हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. यहां हम आपको 24 फरवरी 2026 की बड़ी खबरें बताएंगे.

विज्ञापन

Today School Assembly News Headlines: आज के समय में स्कूलों में असेंबली के दौरान बड़ी खबरें सुनाई जाती है. हर दिन एक बच्चा दिन भर की बड़ी खबरें बताता है. इसका उद्देश्य होता है कि स्टूडेंट सामान्य ज्ञान और देश विदेश की घटनाओं से अपडेट रहें. ऐसे में आइए 24 फरवरी 2026 की बड़ी खबरें देखें यहां.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पर लगी मुहर

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika-Vijay Wedding) 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं. ये शादी निजी होगी, जबकि बाद में हैदराबाद और मुंबई में भव्य रिसेप्शन आयोजित होंगे.

भावुक हुए देवेंद्र फडणर्वीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Vidhan Sabha) ने विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अजित पवार याद किया. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भावुक हो गए.

JNU में हुई झड़प

Jawaharlal Nehru University में एक बार फिर विचारधारात्मक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. रविवार देर रात कैंपस के भीतर वामपंथी छात्र संगठनों और Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई.

Today School Assembly News Headlines: विदेश की बड़ी खबरें

काश पटेल विवादों को लेकर चर्चा में आए

Federal Bureau of Investigation के डायरेक्टर Kash Patel एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. अमेरिकी हॉकी टीम ने विंटर ओलंपिक 2026 में स्वर्ण पदक जीता. जीत के बाद काश पटेल टीम के साथ लॉकर रूम में बीयर के साथ जश्न मनाते नजर आए, जिस पर सवाल उठ रहे हैं.

ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को कोर्ट ने ठहराया अवैध

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा लगाए गए टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध ठहरा दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप के आदेश के तहत होने वाली पूरी राजस्व वसूली भी रोक दी गई है. U.S. Customs and Border Protection (CBP) ने इसके लिए तारीख और समय भी निर्धारित कर दिया है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

अक्षय को बाहर करने पर अश्विन की प्रतिक्रिया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए सुपर-8 मुकाबले में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था. इसके बाद टीम को 76 रन से हार मिली. अब दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस फैसले की आलोचना की है और अक्षर पटेल की तारीफ की है.

आकाश चोपड़ा ने कप्तान सूर्या की रणनीति पर उठाए सवाल

IND vs SA: टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति पर सवाल उठाए है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया बड़े मैचों में दबाव नहीं झेल पाती और उनकी सोच स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें- 3 या 4 मार्च को बंद रहेंगे स्कूल? जानिए आपके राज्य में होली की छुट्टी कब होगी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola