जल्द आएगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Apr 2026 7:03 AM

विज्ञापन

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Haryana Board 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) जल्द ही 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्र अपने नंबर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. बोर्ड की ओर से रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा जहां छात्र रोल नंबर की मदद से अपना स्कोर देख सकेंगे.

विज्ञापन

Haryana Board 10th Result 2026: हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से मार्कशीट देख सकते हैं. कई बार रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट स्लो भी हो जाती है, इसलिए छात्रों को पहले से ही सही वेबसाइट की जानकारी होना जरूरी है.

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा Haryana Board 10th Result 2026

हरियाणा बोर्ड अपने सभी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है. छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए मुख्य वेबसाइट्स ये हैं-

  • bseh.org.in
  • haryana.indiaresults.com

इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होते ही 10वीं कक्षा का लिंक एक्टिव हो जाएगा. छात्र इस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके.

ऐसे चेक करें Haryana Board 10th Result 2026

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Haryana Board 10th Result 2026 का लिंक दिखाई देगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर या जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.

DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं मार्कशीट

छात्र चाहें तो DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह भारत सरकार की एक आधिकारिक डिजिटल सेवा है जहां छात्रों के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट सुरक्षित रहते हैं.

इसके लिए सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. Education सेक्शन में जाकर Haryana Board को चुनें और रोल नंबर दर्ज करें.

यह भी पढ़ें: आने वाला है MP Board 10वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola