तैयारियां पूरी! आने वाला है MP Board 10वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Apr 2026 11:56 AM
स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से हाईस्कूल का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.
MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा, जिसके बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट देख सकेंगे.
MP Board 10th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर MP Board 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरनी होगी.
- जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
MP Board 10th Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स?
MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है. इसके अलावा थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है. अगर कोई छात्र किसी विषय में पासिंग मार्क्स से कम अंक लाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिल सकता है.
MP Board 10वीं में पिछले पांच साल पास प्रतिशत
| साल | पास प्रतिशत |
|---|---|
| 2025 | 76.22% |
| 2024 | 58.10% |
| 2023 | 55.28% |
| 2022 | 72.72% |
| 2021 | 100% (Covid-19 के चलते एग्जाम कैंसिल होने पर) |
जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी की जाएगी. राज्य में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाता है.
पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की रहने वाले प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया था. प्रज्ञा जायसवाल को 500 में से 500 मार्क्स मिले थे. इसके बाद आयुष द्विवेदी दूसरे, शैजाह फातिमा तीसरे, मानसी साहू चौथे और सुहानी प्रजापति पांचवें स्थान पर रही थीं.
यह भी पढ़ें: इन डिटेल्स को रखें तैयार, किसी भी वक्त जारी हो सकता है MP Board 10th रिजल्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










