ओपन स्कूलिंग बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, results.nios.ac.in पर करें चेक

स्कूल स्टडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
NIOS 12th Result 2026 OUT: ओपन स्कूलिंग बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की तरफ से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट- results.nios.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
NIOS 12th Result 2026 OUT: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग यानी NIOS की तरफ से 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है. जिन छात्रों ने ओपन बोर्ड से परीक्षा दी थी उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर उपलब्ध है. छात्र अपने एनरोलमेंट नंबर की मदद से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
NIOS की 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 6 मई 2026 तक चली थी. परीक्षा पूरे देश में अलग अलग केंद्रों पर आयोजित की गई थी. ओपन स्कूलिंग होने की वजह से इसमें लाखों छात्र शामिल होते हैं जो अलग अलग कारणों से रेगुलर स्कूल नहीं जा पाते.
NIOS 12th Result 2026 कैसे चेक करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर NIOS 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
NIOS 12th Result 2026 Direct Link Check Here
NIOS ने दी अपडेट
📢 #NIOS #SeniorSecondary Result 2026
— NIOS (@niostwit) June 5, 2026
The result of the April/May 2026 Public Examination was declared on 04 June 2026.
🔗 https://t.co/r7uAH2Yfs7
📝 Rechecking/Re-evaluation: From 10 June (15 days)
📄 Result Correction: From 10 June (30 days)
📧 [email protected]#NIOSResult pic.twitter.com/LHW6e2x1c0
रीचेकिंग का मौका
बोर्ड ने रिजल्ट के बाद रीचेकिंग और करेक्शन की तारीख भी जारी कर दी है. छात्र 10 जून से 25 जून 2026 के बीच रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट करेक्शन की सुविधा भी 10 जून 2026 से शुरू होगी जो लगभग 30 दिनों तक चलेगी.
अगर किसी छात्र को अपने मार्क्स पर शक है तो वह रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. यह सुविधा NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी. छात्र चाहें तो भविष्य के लिए इसका स्क्रीनशॉट भी सेव कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: संसद पहुंचे रांची के सार्थक सिद्धांत, दिखाई CBSE OSM सिस्टम की गड़बडियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










