Tough या Easy? जानिए कैसा रहा UPSC का निबंध पेपर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Aug 2025 4:33 PM

विज्ञापन

यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UPSC Essay Paper 2025: आज देशभर में यूपीएससी सीएसई की मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया. पहले दिन निबंध का पेपर हुआ. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली. आइए जानते हैं देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का स्तर कैसा रहा. निबंध का पेपर छात्रों के लिए आसान था या मुश्किल?

विज्ञापन

UPSC Essay Paper 2025: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन आज से शुरू है. आज देशभर में यूपीएससी सीएसई की मुख्य परीक्षा हो रही है. पहले दिन निबंध का पेपर हुआ. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली. ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE Mains 2025) का पेपर कैसा रहा. 

UPSC Essay Paper 2025: कैसा रहा निबंध का पेपर?

अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर न तो बहुत ज्यादा टफ था और न बहुत आसान. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पेपर मॉडरेट था. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पेपर मॉडरेट था. परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार का निबंध के पेपर में प्रश्न समकालीन घटनाओं की बजाय अधिक दार्शनिक और विचारात्मक थे. कई ऐसे अभ्यर्थी थे, जिन्होंने पिछले साल परीक्षा दी थी, उन्हें पिछले साल के मुकाबले इस बार का निबंध पेपर आसान लगा.

UPSC Exam Date: कब कब है परीक्षा?

निबंध पेपर के बाद यूपीएससी मेन्स (UPSC Mains) की बाकी परीक्षाएं 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएंगी. परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और फोटो युक्त आईडी कार्ड के साथ आएं. 

UPSC Selection Process: यूपीएससी की चयन प्रक्रिया 

सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में होता है, प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू. प्रीलिम्स केवल क्वालिफाइंग परीक्षा है. इसका अंक नहीं जुड़ता है. वहीं मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त अंक के आधार पर कटऑफ लिस्ट जारी की जाती है. 

यह भी पढ़ें- IAS Success Story: पिता मजदूर, बेटी कॉरपोरेट नौकरी छोड़ बन गईं अफसर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola