IAS Success Story: पिता मजदूर, बेटी कॉरपोरेट नौकरी छोड़ बन गईं अफसर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Aug 2025 10:36 AM

विज्ञापन

एस अश्वथी सक्सेस स्टोरी

IAS Success Story: अश्वथी का जन्म और बचपन आर्थिक तंगी के बीच गुजरा. उनके पिता एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे. लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और आईएएस बनने का सफर तय किया. अफसर बनने के लिए प्राइवेट कंपनी की नौकरी भी छोड़ दी.

विज्ञापन

IAS Success Story: हर साल लाखों युवा आईएएस-आईपीएस अफसर बनने की चाह लेकर यूपीएससी सीएसई परीक्षा में शामिल होते हैं. लेकिन इसके बाद भी हर किसी को सफलता नहीं मिलती है. हालांकि, कुछ लोग हैं जो अपनी मेहनत के दम पर आखिरकार सफलता हासिल कर ही लेते हैं. इसकी मिसाल हैं केरल की रहने वाली एस. अश्वथी. एक सामान्य परिवार से आने वाली और मजदूर की बेटी होने के बावजूद उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा.

IAS Success Story: पिता करते थे मजदूरी

अश्वथी का जन्म और बचपन आर्थिक तंगी के बीच गुजरा. उनके पिता एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे. अश्वथी के घर की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि वे पढ़ाई कर सकें, लेकिन पढ़ाई के प्रति उनका जुनून और आत्मविश्वास कभी डगमगाया नहीं. बचपन से ही वह अपनी पढ़ाई में बेहद मेधावी रहीं. 

IAS Success Story: बचपन से ही देखा आईएएस बनने का सपना

अश्वथी ने कक्षा आठवीं में ही तय कर लिया था कि उन्हें एक दिन आईएएस अफसर बनना है. उन्होंने बचपन के उस उम्र में जब बच्चे खेलने में समय बीताते हैं, पढ़ाई में खुद को झोंक दिया. परिवार की आर्थिक मुश्किलें और संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को पीछे नहीं छोड़ा. 

IAS Success Story: इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गवर्नमेंट बार्टन हिल इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की. इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्हें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में अच्छी नौकरी भी मिल गई थी. नौकरी स्थिर थी और आर्थिक रूप से परिवार को सहारा भी मिलने लगा, लेकिन उनके मन में IAS बनने की चाह थी. 

IAS Success Story: अफसर बनने के लिए छोड़ दी नौकरी

उन्होंने जोखिम उठाते हुए नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह UPSC की तैयारी में लग गईं. यह फैसला आसान नहीं था क्योंकि परिवार पहले ही आर्थिक संघर्ष से गुजर रहा था. लेकिन अश्वथी के आत्मविश्वास और जिद ने उन्हें यह कदम उठाने की हिम्मत दी. 

IAS Success Story: तीन बार परीक्षा में हुईं फेल

UPSC की परीक्षा का सफर अश्वथी के लिए आसान नहीं था. उन्होंने 2017, 2018 और 2019 में लगातार तीन बार परीक्षा दी लेकिन असफल रहीं. तीन बार की असफलता किसी को भी तोड़ सकती थी, लेकिन उन्होंने इसे हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी रणनीति बदली, कमजोरियों पर काम किया और चौथे प्रयास में 2020 में 481वीं रैंक हासिल कर ली. 

IAS Success Story: लाखों युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

आज एस. अश्वथी IAS अधिकारी बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनी हैं. मजदूर की बेटी का इतना बड़ा मुकाम हासिल करना इस बात का प्रमाण है कि अगर आपके अंदर जुनून, धैर्य और मेहनत करने की क्षमता है, तो कोई भी सपना असंभव नहीं. उनकी कहानी उन लाखों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं.

यह भी पढ़ें- कॉलेज में Topper, Google की नौकरी, अब कमा रहीं लाखों की Salary

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola