कॉलेज में Topper, Google की नौकरी, अब कमा रहीं लाखों की Salary
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Aug 2025 8:17 PM
पिंक घेरे में जो तस्वीर है वो हिमानी गंगवार की है (क्रेडिट-लिंक्डइन)
Non IIT Success Story: दिल्ली की रहने वाली हिमानी गंगावर ने बहुत कम उम्र में टेक की मशहूर कंपनी Google में नौकरी हासिल कर ली. वे शुरू से ही होनहार हैं. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. उनकी सफलता से यह संदेश निकलता है कि लड़कियां भी टेक्नोलॉजी सेक्टर में ऊंचे पदों तक पहुंच सकती हैं और अपने परिवार व देश का नाम रोशन कर सकती हैं. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.
Non IIT Success Story: दिल्ली की रहने वाली हिमानी गंगावर (Himani Gangwar) ने अपनी मेहनत और लगन से गूगल (Google) जैसी दिग्गज टेक कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलेपर का पद हासिल किया है. हिमानी की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने IIT/IIM से पढ़ाई नहीं की है. लेकिन अपने अथक प्रयास और लगन के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल कर ली.
Non IIT Success Story: शुरुआती पढ़ाई से मिली मजबूत नींव
हिमानी गंगावर के सोशल मीडिया (LinkdeIn) पर दी जानकारी के अनुसार, उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद (वसुंधरा) से हुई है. उन्होंने 12वीं कक्षा में सीबीएसई बोर्ड से पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) विषय लेकर पढ़ाई की और अच्छे अंक हासिल किए. उन्होंने 12वीं में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है. शुरुआत से ही उनकी रूचि टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस की ओर थी. यही कारण है कि हिमानी ने 12वीं के बाद बीटेक करने का फैसला लिया.
Himani Gangwar Education: दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज में आईटी की पढ़ाई
स्कूल के बाद हिमानी ने दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज (Delhi College Of Engineering) में आईटी ब्रांच में बीटेक में दाखिला लिया. यहां उन्होंने पढ़ाई के दौरान लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. आईटी डिपार्टमेंट में वे लगातार चार सेमेस्टर तक टॉप तीन छात्रों में शामिल रहीं. यह उपलब्धि उनके अनुशासन और मेहनत को दिखाती है. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी ध्यान दिया और प्रोजेक्ट्स व कोडिंग के जरिए खुद को बेहतर बनाया.
Non IIT Success Story: खेलों में भी दिखाई लीडरशिप
हिमानी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहीं. कॉलेज के दिनों में वे बास्केटबॉल टीम की सक्रिय सदस्य रहीं और टीम की वाइस कैप्टन के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई. खेलों में उनकी यह भागीदारी न सिर्फ टीमवर्क और लीडरशिप की भावना को मजबूत करती है बल्कि यह भी साबित करती है कि अगर कोई छात्र चाहे तो खेल और पढ़ाई दोनों के बीच संतुलन बना सकता है.
Google Girl Himani Gangwar: गूगल में सफलता की उड़ान
पढ़ाई और खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हिमानी ने टेक इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों में अपनी जगह बनाई. वर्तमान में वे गूगल में सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट इंजीनियर लेवल-3 के पद पर कार्यरत हैं. यह पद हासिल करना आसान नहीं होता क्योंकि इसके लिए कठिन इंटरव्यू, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल और गहरी तकनीकी जानकारी की जरूरत होती है.
Motivational Success Story: युवाओं के लिए प्रेरणा
हिमानी गंगावर की कहानी ये बताती है कि अगर मन में लक्ष्य हो तो किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता पाई जा सकती है. उनकी सफलता से यह संदेश निकलता है कि लड़कियां भी टेक्नोलॉजी सेक्टर में ऊंचे पदों तक पहुंच सकती हैं और अपने परिवार व देश का नाम रोशन कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें- कौन हैं राजस्थान की बेटी Manika Vishwakarma, पहना मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज, पढ़ाई-डांस और सोशल वर्क सबमें Number 1
यह भी पढ़ें- मॉडल लुक वाली खूबसूरत UPSC Topper, किस सर्विस में सेलेक्ट हुईं अपूर्वा चौधरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










