कम शब्दों में ज्यादा अंक, Expert ने बताया, UPSC Mains के लिए बेस्ट टिप्स
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Aug 2025 6:50 PM
पढ़ाई करती स्टूडेंट की फाइल फोटो (UPSC IFS Main Exam 2025)
UPSC Exam Tips: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में राइटिंग का महत्वपूर्ण रोल है. छात्र कम शब्द लिखकर भी ज्यादा अंक ला सकते हैं. लेकिन इसके लिए बहुत से बातों का ध्यान रखना होगा, जिसमें से एक है प्रेजेंटेशन. आइए, जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट और कैसे कम शब्दों में ज्यादा अंक लाए जा सकते हैं.
UPSC Exam Tips: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 31 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा. परीक्षा नजदीक है. ऐस में सभी छात्र परीक्षा की तैयारी में जोरों-शोरों से जुटे हैं. यूपीएससी की मेन्स परीक्षा में लिखना पड़ता है. ऐसे में छात्र चाहते हैं कि वे कम शब्दों में ज्यादा अंक लाएं. आइए, जानते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा अंक लाकर कैसे यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है.
प्रेजेंटेशन बहुत जरूरी है
यूपीएससी मुख्य परीक्षा में लिखना होता है. कई बार लॉन्ग आंसर राइटिंग लिखना होता है. लेकिन कम शब्दों में लिखकर भी ज्यादा अंक ला सकते हैं. इसके लिए आपको प्रेजेंटेशन स्ट्रैटजी (UPSC Presentation Strategy) पर ध्यान देना होगा.
कम शब्दों में कैसे ज्यादा अंक लाएं?
स्पष्ट स्ट्रक्चर बनाएं
एक निजी आईएएस कोचिंग के अनुसार, सभी जवाब में स्पष्ट संरचना होनी चाहिए. परिचय, मुख्य भाग, और निष्कर्ष सब स्पष्ट रूप से लिखें ताकि जांचने वाले के लिए भी आसानी हो.
हेडिंग, सब- हेडिंग और बुलेट प्वॉइंट्स में लिखें
यूपीएससी सीएसई की मुख्य परीक्षा में उत्तर को हेडिंग, सब-हेडिंग्स, बुलेट प्वॉइंट्स में लिखें. साथ ही चार्ट्स का इस्तेमाल करें. इससे पठनीयता बढ़ती है और विचार स्पष्ट होते हैं.
शुरुआत आकर्षक होनी चाहिए
कॉपी लिखते वक्त ध्यान रखें कि शुरुआत आकर्षक होनी चाहिए. किसी तथ्य, उदाहरण या सवाल से शुरू करें. अगर आप ऐसा लिखते हैं जो तुरंत ही ध्यान खींच ले तो कम शब्दों में भी ज्यादा अंक हासिल कर सकते हैं.
उत्तर में कीवर्ड्स को उजागर करें
अपने सभी उत्तर में कीवर्ड्स को उजागर करें और प्रश्न में दिए गए निर्देश शब्द (जैसे “चर्चा करें”, “आलोचना करें”) को सही तरीके से शामिल करें.
उदाहरण दें
अपने लेख में ज्यादा से ज्यादा उदाहरण दें. कोशिश करें कि आप जो उदाहरण ले रहे हैं, वो रियल लाइफ बेस्ड हों. साथ ही आंकड़ें और सरकारी योजना और तथ्यों की मदद लें. इसी के साथ डायग्राम्स, फ्लोचार्ट्स और टेबल्स बनाएं.
यह भी पढ़ें- इस राज्य की नई पहल, अब ‘मास्टर जी’ और बच्चे स्कूल में खेलेंगे Chess
यह भी पढ़ें- यूपीएससी की तैयारी के लिए क्या बहुत जरूरी है Test Series और Mock Test? जानिए टॉपर्स की राय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










