यूपीएससी की तैयारी के लिए क्या बहुत जरूरी है Test Series और Mock Test? जानिए टॉपर्स की राय
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Aug 2025 10:00 AM
UPSC Exam Preparation 2025
UPSC Exam Preparation 2025: यूपीएससी (UPSC) देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जहां सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में सफलता का प्रतिशत बेहद कम होता है. केवल किताबों से ज्ञान हासिल करना इस परीक्षा में पास होने के लिए पर्याप्त नहीं है. मॉक टेस्ट और टेस्ट सीरीज की अहम भूमिका है.
UPSC Exam Preparation 2025: यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है. यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सफलता पाने का रेट बहुत कम होता है. सिर्फ किताबों के ज्ञान से इस परीक्षा में सफलता नहीं पाई जा सकती. इसके लिए अपनी तैयारी को परखना और उसमें सुधार करना भी जरूरी है. यही कारण है कि यूपीएससी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट और टेस्ट सीरीज को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. टॉपर्स भी इसे अपना सक्सेस मंत्र बताते हैं.
UPSC Mock Test: मॉक टेस्ट क्यों जरूरी है?
मॉक टेस्ट सभी यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है. इससे छात्रों को इस बात का अंदाजा मिलता है कि उनकी तैयारी कैसी है. हर विषय के लिए अलग-अलग मॉक टेस्ट देना जरूरी है. सभी वर्ष के टॉपर्स बताते हैं कि उनकी तैयारी में मॉक टेस्ट ने अहम भूमिका निभाई है. कई टॉपर्स तो बताते हैं कि वे अंतिम दिनों में कोचिंग संस्थान में जाकर मॉक टेस्ट देते हैं ताकि परीक्षा माहौल का अनुभव हो सके.
UPSC Test Series: टेस्ट सीरीज क्यों जरूरी है?
टेस्ट सीरीज आपको वास्तविक परीक्षा का अनुभव देती है. यह न केवल आपके ज्ञान को परखती है, बल्कि समय प्रबंधन, प्रश्नों की प्राथमिकता तय करने और गलतियों को कम करने में मदद करती है. टॉपर बताते हैं कि जब आप नियमित रूप से मॉक टेस्ट देते हैं, तो आपको अपनी कमजोरियों का पता चलता है और आप उन्हें सुधार सकते हैं.
UPSC Mock Test VS Test Series: दोनों में से बेहतर कौन?
यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में मॉक टेस्ट और टेस्ट सीरीज दोनों का अहम योगदान है, लेकिन इनके बीच का अंतर समझना जरूरी है ताकि सही रणनीति बनाई जा सके. शुरुआत में टेस्ट सीरीज से पढ़ाई को स्ट्रक्चर करना बेहतर है, क्योंकि यह विषयवार प्रैक्टिस के लिए बेस्ट है. वहीं अंतिम महीनों में मॉक टेस्ट ज्यादा उपयोगी होते हैं, इसका एक कारण ये है कि ये रियल एग्जाम प्रैक्टिस देते हैं और दबाव में काम करने की आदत डालते हैं.
UPSC Toppers: टॉपर्स की राय
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि मॉक टेस्ट बहुत जरूरी है चाहे हो वो कोई भी अभ्यर्थी हो यूपीएससी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट बहुत जरूरी है. वहीं यूपीएससी सीएसई 2024 दूसरी रैंक हासिल करने वाली हर्षिता गोयल ने भी मॉक टेस्ट और सीरीज पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें- Golden Job के लिए ठुकराया अफसर बनने का मौका, UPSC रैंक 2 फिर भी कर रही हैं ये काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










