Board Exam में हैंड राइटिंग सुधारने के लिए 5 बेस्ट टिप्स, मिलेंगे पूरे मार्क्स
Board Exam में लिखती स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Board Exam 2026: बोर्ड एग्जाम में अच्छी हैंड राइटिंग का सीधा असर नंबरों पर पड़ता है. कई बार स्टूडेंट को पूरा जवाब आता है, लेकिन खराब लिखावट की वजह से एग्जामिनर ठीक से पढ़ नहीं पाता. साफ और सुंदर लिखावट न सिर्फ आपकी मेहनत दिखाती है, बल्कि एग्जामिनर पर अच्छा इम्प्रेशन भी डालती है. इसलिए एग्जाम से पहले हैंड राइटिंग सुधारना बहुत जरूरी हो जाता है.
Board Exam 2026 Tips in Hindi: बोर्ड एग्जाम में अक्सर बच्चे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन लिखावट को नजरअंदाज कर देते हैं. सच्चाई यह है कि आपकी कॉपी देखकर एग्जामिनर सबसे पहले आपकी हैंड राइटिंग ही देखता है. अगर लिखावट साफ और संतुलित हो, तो एग्जामिनर का मूड भी पॉजिटिव बनता है. यही वजह है कि थोड़ी सी मेहनत से लिखावट सुधारना एग्जाम में बड़ा फायदा दे सकता है.
लिखते समय बैठने का तरीका बदलें
बहुत कम स्टूडेंट इस बात पर ध्यान देते हैं कि वे लिखते कैसे हैं. टेढ़े होकर या झुककर लिखने से हाथ जल्दी थक जाता है और लिखावट भी बिगड़ जाती है. हमेशा सीधे बैठकर लिखें और कॉपी को हल्का सा तिरछा रखें. इससे हाथ आसानी से चलेगा और अक्षर अपने आप बेहतर बनेंगे. सही पोस्चर लिखावट सुधारने का पहला कदम है.
Board Exam में ज्यादा तेज नहीं लिखें
अक्सर बच्चे सोचते हैं कि जल्दी लिखने से ज्यादा नंबर मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. बहुत तेज लिखने में अक्षर टूटे फूटे हो जाते हैं. बोर्ड एग्जाम में साफ लिखना ज्यादा जरूरी है, न कि बहुत तेज. शुरुआत में थोड़ा धीरे लिखें और हर अक्षर को पूरा बनाएं. जब हाथ सेट हो जाएगा, तब स्पीड अपने आप बढ़ जाएगी.
जवाब को दिखने में बनाएं स्मार्ट
सिर्फ लिखावट ही नहीं, जवाब लिखने का तरीका भी नंबर बढ़ाता है. हर सवाल का जवाब साफ पैराग्राफ में लिखें. जहां जरूरी हो वहां हेडिंग बनाएं या पॉइंट्स में लिखें. जरूरी शब्दों को हल्का सा अंडरलाइन करें. इससे कॉपी देखने में साफ और समझने में आसान लगती है, और एग्जामिनर को जवाब चेक करने में आसानी होती है.
रोज की छोटी आदत बड़ा असर दिखाती है
हैंड राइटिंग सुधारने के लिए घंटों बैठना जरूरी नहीं है. रोज 10 से 15 मिनट भी काफी हैं. रोज एक पेज साफ लिखने की आदत डालें. अखबार या किताब से दो चार पैराग्राफ कॉपी में उतारें. कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा. छोटी सी आदत बोर्ड एग्जाम में बड़ी कामयाबी दिला सकती है.
पढ़ने लायक लिखावट ही असली जीत है
यह जरूरी नहीं कि आपकी लिखावट बहुत खूबसूरत हो. सबसे जरूरी बात यह है कि आपकी कॉपी आसानी से पढ़ी जा सके. साफ अक्षर, सही दूरी और सीधी लाइन यही अच्छी हैंड राइटिंग की पहचान है. अगर एग्जामिनर आपकी कॉपी बिना परेशानी के पढ़ पा रहा है, तो समझिए आपकी लिखावट अपना काम कर रही है.
अगर आप इन आसान टिप्स को रोजाना अपनाते हैं, तो बोर्ड एग्जाम तक आपकी हैंड राइटिंग में साफ फर्क नजर आएगा. इन आसान और अलग तरीकों को अपनाकर आप बोर्ड एग्जाम में अपनी लिखावट को बेहतर बना सकते हैं और अपनी कॉपी से एग्जामिनर पर अच्छी छाप छोड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 24000 से ज्यादा पदों पर आवेदन का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










