ePaper

पटना हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Updated at : 15 Dec 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
PHC Stenographer Admit Card 2025

PHC Stenographer Admit Card 2025 डाउनलोड करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

PHC Stenographer Admit Card 2025 OUT: पटना हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. पटना हाईकोर्ट की तरफ से भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट - patnahighcourt.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

PHC Stenographer Admit Card 2025 OUT: पटना हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. PHC Stenographer Admit Card 2025 जारी कर दिया गया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी, इसलिए समय रहते इसे डाउनलोड करना जरूरी है.

पटना हाईकोर्ट की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 111 खाली पदों पर स्टेनोग्राफर की नियुक्ति की जाएगी. इसमें आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 सितंबर 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है.

PHC Stenographer Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर PHC Stenographer Admit Card 2025 से जुड़ा लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

Patna High Court Stenographer Admit Card 2025 Download

PHC Stenographer Exam 2025 में इन बातों का ध्यान

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जरूर ले जानी होगी. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसलिए उम्मीदवार केवल जरूरी चीजें ही साथ लेकर जाएं.

पटना हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें. साथ ही परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की योजना बनाएं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: बिहार में पंचायती राज विभाग में नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी 60000 से ज्यादा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola