बिहार में पंचायती राज विभाग में नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी 60000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Dec 2025 1:59 PM
Bihar Sarkari Naukri (सांकेतिक फोटो AI Generated)
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की तरफ से पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिव के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस विभाग में कुल 3532 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार पंचायती राज विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी BSSC की तरफ से पंचायत सचिव और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3532 खाली पदों को भरा जाएगा. बड़ी संख्या में पद होने के कारण युवाओं में इस वैकेंसी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई. इसमें आवेदन करने के लिए 15 अक्टूबर 2025 को फिर से एप्लीकेशन विंडो ओपन किया गया. इसमें अप्लाई करने के लिए कल यानी 15 दिसंबर 2025 तक का समय है.
Bihar Sarkari Naukri 2025 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Panchayati Raj Vibhag Recruitment से जुड़ा लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
- अब New Registration के विकल्प पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
कौन कर सकता है अप्लाई?
योग्यता की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा अन्य शर्तें और नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए हैं जिन्हें आवेदन से पहले जरूर पढ़ लेना चाहिए.
सैलरी डिटेल्स
इस भर्ती के तहत पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिव के कुल 3532 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा विभाग में लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी. यह नौकरी न सिर्फ स्थायी है बल्कि इसमें सैलरी और सरकारी सुविधाएं भी काफी अच्छी मिलती हैं.
सैलरी को लेकर भी यह भर्ती काफी आकर्षक है. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत वेतन दिया जाएगा. इसमें बेसिक सैलरी 21,700 रुपये से शुरू होकर 69,100 रुपये तक जा सकती है. भत्ते जोड़ने के बाद महीने की सैलरी 60000 रुपये से ज्यादा भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 34800
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










