बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 34800

Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Dec 2025 2:30 PM

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri 2025 के लिए आवेदन करते कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में भी जूनियर इंजीनियर की भर्तियां होने वाली हैं.

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन BTSC की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती (Bihar Sarkari Naukri) के तहत बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में भी जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति की जाएगी. लंबे समय से इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे. अब उनके पास सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है.

BTSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

BTSC Junior Engineer के लिए आवेदन कैसे करें

  • BTSC जूनियर इंजीनियर भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर Junior Engineer Recruitment 2025 से जुड़ा लिंक ढूंढकर उस पर क्लिक करें.
  • अब खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

BTSC Junior Engineer Recruitment 2025 Notification PDF

Bihar Sarkari Naukri 2025: जूनियर इंजीनियर की भर्ती

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में निकली इस भर्ती (Bihar Sarkari Naukri 2025) के माध्यम से कुल 554 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें ओपन कैटेगरी के लिए 60 फीसदी सीटें हैं वहीं बिहार कैटेगरी के लिए 40 फीसदी सीटें हैं. इसमें जनरल कैटेगरी, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग में सीटें आरक्षित की गई है.

BTSC JE Eligibility कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. BTSC जूनियर इंजीनियर भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी.

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के तहत सैलरी दी जाएगी. सैलरी 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये प्रति माह तक होगी. इसके साथ सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें.

यह भी पढ़ें: बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 64000 से ज्यादा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन