बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 64000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Dec 2025 5:33 PM
Nainital Bank Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
Nainital Bank Recruitment 2025: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. नैनीताल बैंक में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 185 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
Nainital Bank Recruitment 2025: बैंक में एक स्थिर और अच्छी सैलरी वाली नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. नैनीताल बैंक ने वर्ष 2025 की नई भर्ती (Nainital Bank Job 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 185 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती क्लर्क से लेकर प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर तक कई अलग-अलग कैडर में निकाली गई है.
नैनीताल बैंक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 1 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है. जो भी उम्मीदवार इस बैंक में करियर बनाना चाहते हैं, वे आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर लें. परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को किया जाएगा.
Nainital Bank Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर Nainital Bank Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार Register पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरें.
- लॉगइन करने के बाद आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें.
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें.
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
Nainital Bank Recruitment 2025 Notification Check Here
Nainital Bank Vacancy: नैनीताल बैंक में वैकेंसी
नैनीताल बैंक में इस भर्ती में कुल 185 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. इसमें कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के 71 पद, प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 40 पद और आईटी ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, क्रेडिट ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, एचआर ऑफिसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और मैनेजर स्तर के कई पद शामिल हैं. इस तरह उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार सही पद चुनकर आवेदन कर सकते हैं.
इस वैकेंसी में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा मैनेजर ग्रेड के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक सैलरी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: छूट न जाए रेलवे की ये भर्ती, 2500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 35400 रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










