ePaper

RBI में असिस्टेंट बनने का मौका! मिलेगी 58514 सैलरी, जानें कैसे करें अप्लाई

Updated at : 16 Feb 2026 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
RBI Recruitment 2026

RBI Recruitment 2026: युवक की सांकेतिक फोटो (Freepik)

RBI Recruitment 2026: यह रिक्रूट्मेंट उन कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो बैंकिंग सेक्टर में सेफ और रिस्पेक्टफुल करियर बनाना चाहते हैं. असिस्टेंट के पोस्ट पर कुल 650 पदों की वैकेंसी निकाली गई है. कैंडिडेट्स समय रहते ऑनलाइन अप्लाई कर लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो.

विज्ञापन

RBI Recruitment 2026: सरकारी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 एक बड़ा अवसर बनकर सामने आई है. देश के सेंट्रल बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में काम करना अपने आप में गर्व की बात मानी जाती है, क्योंकि यह संस्था भारत की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है. RBI असिस्टेंट भर्ती 2026, जिसका इंतजार हर साल लाखों कैंडिडेट्स करते हैं. असिस्टेंट के पोस्ट पर कुल 650 पदों की भर्तियां निकाली गई है.

इस भर्ती के माध्यम से एलीजिबल ग्रेजुएट कैंडिडेट्स को बैंकिंग सेक्टर में काम करने का मौका मिलता है. इसमें अच्छी सैलरी, भत्ते और फ्यूचर में प्रमोशन की संभावनाएं भी मौजूद रहती हैं. कैंडिडेट्स आरबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 16 फरवरी से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

RBI Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले आरबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Vacancies सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • उसके बाद RBI Assistant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलीजबिलिटी और आयु सीमा 

आरबीआई असिस्टेंट के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. कैंडिडेट्स को कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए. जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स का ग्रेजुएशन में 50% मार्क्स आना चाहिए. असिस्टेंट के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 28 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

RBI Recruitment 2026 Notification Check Here

सैलरी और वैकेंसी डिटेल्स 

आरबीआई असिस्टेंट के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 58514 प्रति माह होगी. इसके अलावा HRA, ट्रेवलिंग कोस्ट और अन्य सभी सरकारी भत्ते मिलेंगे. RBI रिक्रूट्मेंट 2026 भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट के पोस्ट में कुल 650 पदों की भर्ती निकली है. इसमें जनरल कैटेगरी में 346 पोस्ट, OBC कैटेगरी में 99, SC कैटेगरी में 110 पोस्ट, ST कैटेगरी में 37 पोस्ट और EWS कैटेगरी में 58 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. 

यह भी पढ़ें: इंजीनियर्स के लिए बंपर भर्ती, 1.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola