एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

SSC GD Constable की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
SSC GD Constable Exam Date 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. एग्जाम शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जारी हो गया है.
SSC GD Constable Exam Date 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है. परीक्षा से जुड़ा पूरा शेड्यूल SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है.
इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 25487 पदों पर भर्तियां होंगी.ये भर्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल CAPFs, SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन GD के पदों के लिए होंगी. हर साल की तरह इस बार भी SSC GD की भर्ती युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय मानी जा रही है, क्योंकि इसमें सरकारी नौकरी के साथ देश सेवा का मौका मिलता है.
SSC GD Constable वैकेंसी डिटेल्स
SSC GD Constable भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है. इस भर्ती के लिए Application Begin की तारीख 01 दिसंबर 2025 थी, जबकि Apply Online करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 रखी गई थी. उम्मीदवारों को Exam Fee जमा करने के लिए 01 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया था. इसके बाद कैंडिडेट्स को आवेदन में सुधार के लिए Correction Window का मौका मिला, जो 10 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक खुली रही.
SSC GD Constable Exam 2026 Date and Time Released
SSC GD Constable Exam 2026 कब होगी
SSC की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक Constable GD Examination 2026 का आयोजन 23 फरवरी 2026 से किया जाएगा. हालांकि अभी इसे टेंटेटिव बताया गया है. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट CBT मोड में आयोजित होगी. एग्जाम की सटीक तारीख, शिफ्ट और एग्जाम सिटी की जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी, जो परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा.
यह भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में हैंड राइटिंग बनेगा गेम चेंजर, सुधारने के लिए फॉलो करें ये 5 बेस्ट टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










