7 मई से शुरू होंगी MP Board की सेकंड परीक्षाएं, जारी हुआ एडमिट कार्ड

Updated at :06 May 2026 6:35 PM
विज्ञापन
MP Board Exam 2026 Admit Card

MP बोर्ड परीक्षा ट्वीट (PC-X)

MP Board Exam 2026 Admit Card: मध्य प्रदेश की सेकंड बोर्ड परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

MP Board Exam 2026 Admit Card: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) की दूसरी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल पेज पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

MP बोर्ड के अनुसार, दोनों ही कक्षा की परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी. ऐसे में छात्र बिना देर किए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आधिकारिक पोर्टल का पता है, MPONLINE और अऑफिशियल वेबसाइट का पता है mpbse.mponline.gov.in

MPBSE ने जारी किया नोटिस 

MPBSE ने X पर एडमिट कार्ड जारी करते हुए लिखा कि परीक्षा का परिणाम सुधारने के लिए स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया जा रहा है. हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की परीक्षा 7 मई से शुरू हो रही हैं. परीक्षार्थी एडमिट कार्ड MPONLINE के पोर्टल mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. 

देखें परीक्षा MP Board 10वीं-12वीं परीक्षा शेड्यूल

हाई स्कूल 10वीं परीक्षा

7मई 2026 से 19 मई 2026 तक

हायर सेकेंडरी (12वीं)

7 मई 2026 से 25 मई 2026 तक

कैसे डाउनलोड करें MP Board सेकंड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड?

  • Step 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं
  • Step 2: होमपेज पर MP Board Second Exam Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • Step 3: अपना रोल नंबर या आवेदन से जुड़ी जानकारी दर्ज करें
  • Step 4: Submit बटन पर क्लिक करें
  • Step 5: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • Step 6: इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

यह भी पढ़ें- भाई CBSE का अपडेट तो दो! 12वीं के छात्रों की बढ़ी बेचैनी, X पर कॉमेंट की आई बहार

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola