भाई CBSE का अपडेट तो दो! 12वीं के छात्रों की बढ़ी बेचैनी, X पर कॉमेंट की आई बहार

Updated at :06 May 2026 1:36 PM
विज्ञापन
CBSE Board 12th Result 2026

CBSE ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीनशॉट

CBSE Board 12th Result 2026: CBSE बोर्ड रिजल्ट का स्टूडेंट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई छात्रों ने X पर कॉमेंट करके पूछा है कि CBSE का रिजल्ट कब आएगा.

विज्ञापन

CBSE Board 12th Result 2026: आज DigiLocker ने X पर जैक बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से संबंधित पोस्ट किया है. इस पोस्ट पर बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स अब कॉमेंट कर रहे हैं. वे CBSE बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का अपडेट पूछ रहे हैं. CBSE बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा फरवरी महीने में हुई थी. ऐसे में मई महीने तक सीबीएसई का रिजल्ट आ जाना चाहिए. पर अब तक CBSE की ओर से कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं जारी की गई है. ऐसे में छात्र बेसब्री से रिजल्ट का वेट कर रहे हैं.

X पर छात्रों ने पूछा कब आएगा CBSE रिजल्ट?

DigiLocker के पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने बोला, भाई CBSE का अपडेट तो दो. वहीं एक अन्य यूजर ने बोला कि CBSE का रिजल्ट कब आएगा. अन्य ने भी CBSE Board 12th Result के अपडेट के बारे में पूछा.

CBSE result When X Comment
X पर कॉमेंट की आई बहार (pc-x)

एक यूजर ने लिखा कि CBSE इतना लेट रिजल्ट क्यों जारी करता है. आखिर सीबीएसई की समस्या क्या है? सीबीएसई कब जारी करेगा रिजल्ट? इस तरह के कॉमेंट से X पटा पड़ा है. बोर्ड स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता को 12वीं CBSE रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.

ऑफिशियल वेबसाइट पर क्या है अपडेट?

CBSE ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी तक कोई अपडेट नहीं जारी किया है. अगर आप CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं और रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं तो आपको कोई ताजा अपडेट नहीं मिलेगा.

कैसे देखें CBSE Board 12th Result?

  • Step 1: CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं
  • Step 2: होमपेज पर CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • Step 3: अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  • Step 4: Submit बटन पर क्लिक करें
  • Step 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • Step 6: भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

कब हुई थी CBSE Board 12th की परीक्षा?

2026 में CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चली थीं. ये परीक्षाएं पूरे देश और विदेश में स्थित संबद्ध विद्यालयों में एक ही शिफ्ट (सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे) में आयोजित की गईं. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं थीं.

यह भी पढ़ें- आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट? DigiLocker पर लिंक एक्टिव 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola