सीबीएसई ने जारी किया 10वीं सेकंड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां देखें नोटिस

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :06 May 2026 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
CBSE Board 2026 Second Exam Admit Card

CBSE नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

CBSE Board 2026 Second Exam Admit Card: CBSE बोर्ड ने सेकंड क्लास 10वीं की परीक्षा 15 मई 2026 से कराने का फैसला किया है. स्कूल आज से अपने छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE Board 2026 Second Exam Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं कक्षा की सेकंड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ये स्कूल प्रिंसिपल या हेड्स की जिम्मेदारी है कि वे अपने रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करे. वहीं अन्य स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियस वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE बोर्ड ने सेकंड क्लास 10वीं की परीक्षा 15 मई 2026 से कराने का फैसला किया है. स्कूल आज से अपने छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे CBSE की गाइडलाइंस स्टूडेंट्स तक जरूर पहुंचाएं.

CBSE Notice: CBSE ने जारी किया नोटिस

CBSE ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा कराने जा रहा है. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे कैंडिडेट्स स्कूल या ऑफिशियल वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं. इसी के साथ CBSE ने स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइंस भी जारी किया है.

CBSE Guidelines: सीबीएसई ने जारी किया गाइडलाइंस

  1. रिपोर्टिंग टाइम

कोई भी छात्र सुबह 10:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएगा. इसलिए छात्र पहले से तैयारी करें और ट्रैफिक व मौसम को ध्यान में रखते हुए समय से पहले पहुंचें.

  1. ड्रेस कोड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में आना होगा और साथ में

स्कूल आईडी कार्ड
CBSE का एडमिट कार्ड
लेकर आना जरूरी है.
सिर्फ जरूरी स्टेशनरी ही लाने की अनुमति होगी. मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह से बैन है.

  1. आचरण (Behavior)

छात्रों को सोशल मीडिया (WhatsApp, Telegram, YouTube, X आदि) पर परीक्षा से जुड़ी कोई भी अफवाह या सामग्री शेयर नहीं करनी चाहिए.

परीक्षा केंद्र बने स्कूल भी आज से अपने सेंटर से जुड़ी सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, प्राइवेट उम्मीदवारों एडमिट कार्ड जारी होने के डेट से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- GSEB 10th Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.86% स्टूडेंट्स पास

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola