Maharashtra NEET PG 2024: महाराष्ट्र नीट पीजी का प्रोविजनल लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

NEET UG 2025
Maharashtra NEET PG परीक्षा 2024 के लिए प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी गई है जिसे आप नीचे दिए गए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं.
Maharashtra NEET PG 2024 Provisional List Out: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा नीट पीजी सीईटी 2024 परीक्षा का प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में जिन लोगों ने भी काउंसलिंग के प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे cetcell.mahacet.org पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं.
कैसे चेक करें Maharashtra NEET PG का प्रोविजनल लिस्ट?
- सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं.
- होमपेज पर CAP सेक्शन पर जाएं.
- आपको स्क्रीन पर प्रोविजनल लिस्ट का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें.
- प्रोविजनल लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
- देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.
आधिकारिक नोटिस में कही गई है ये बात
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सूचना के हिसाब से खुद जाकर रिपोर्ट करना है. साथ ही नोटिस में ये लिखा गया था कि स्टेटस रिटेंशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर शाम 5:30 बजे है. साथ ही उम्मीदवारों को सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं और रिपोर्टिंग के समय फीस का भुगतान भी करना है. सीएपी राउंड 2 की शुरुआत 16 दिसंबर को होगी.
परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




