ePaper

JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Updated at : 26 Nov 2024 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Board

JAC Board

झारखंड बोर्ड के कक्षा 8वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है, ऐसे में जानें इसका पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कहा है कि कक्षा आठ बोर्ड परीक्षा का फार्म ऑनलाइन भरा जायेगा. 26 नवंबर से सात दिसंबर तक डीइओ द्वारा ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय का अनुमोदन किया जायेगा. वहीं 26 नवंबर से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन प्रपत्र जमा किया जा सकेगा. विद्यालय प्रधान यूजर आइडी व पासवर्ड का उपयोग कर आवेदन प्रपत्र भरेंगे. जैक सचिव ने कहा कि काउंसिल की वेबसाइट पर आवेदन प्रपत्र भरने संबंधी निर्देश उपलब्ध है. इसका अवलोकन कर परीक्षा आवेदन प्रपत्र समय पर भरना सुनिश्चित किया जाना चाहिए. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ ) द्वारा अनुमोदित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं ही कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा-2025 में शामिल होने के योग्य माने जायेंगे. डीइअो के अनुमोदन के बाद ही पूर्व में उपलब्ध कराये गये यूजर आइडी व पासवर्ड का उपयोग करते हुए परीक्षा आवेदन प्रपत्र भरा जा सकेगा. नये विद्यालय डीइओ कार्यालय के माध्यम से यूजर आइडी व पासवर्ड प्राप्त करने के लिए जैक से अनुरोध करेंगे. शर्तों की पूर्ति के आलोक में जैक के पोर्टल में अनुमोदन दिया जाना आवश्यक होगा.

JAC Board 8वीं की परीक्षा के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले JAC board के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम के विकल्प पर क्लिक करें.
  • 8वीं की परीक्षा के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें.
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भर लें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • आपका फॉर्म आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

Also Read: RRB RPF SI: आरआरबी एसआई परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola