UPSC क्रैक करने की जिद, शादी के बाद दिव्या ने लहराया परचम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 01 May 2026 6:08 PM

विज्ञापन

UPSC AIR 182 दिव्या गहलोत (Image: Instagram)

Divya Gehlawat Success Story: UPSC एग्जाम देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इसमें एक-दो बार फेल होने से कई छात्र हतास हो जाते हैं. लेकिन रोहतक की रहने वाली दिव्या गहलावत की कहानी इससे अलग है. दिव्या की UPSC क्रैक करने की जिद कमाल की रही है.

विज्ञापन

Divya Gehlawat Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा रैंक 182 से क्रैक करने वाली दिव्या गहलावत की कहानी काफी रोचक है. उन्होंने छठे प्रायस में इस एग्जाम को क्रैक किया है. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हर बार गिरकर खुद को फिर से संभाला और आगे बढ़ती रहीं. आइए दिव्या की यूपीएससी जर्नी (Divya Gehlawat Success Story) पर एक नजर डालते हैं.

Divya Gehlawat Success Story: कौन हैं दिव्या गहलावत?

दिव्या गहलावत हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं और उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई. उन्होंने ग्रेजुएशन साइंस स्ट्रीम से किया और इसके बाद एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से भूगोल विषय में मास्टर्स पूरा किया. पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव सिविल सर्विस की तरफ होने लगा था. मास्टर्स के बाद उन्होंने क्लाइमेट चेंज विषय में पीएचडी शुरू की, लेकिन उनके मन में यूपीएससी क्लियर करने का लक्ष्य साफ था.

लगातार मिली असफलता

दिव्या ने साल 2018 में पहली बार UPSC परीक्षा दी. शुरुआत आसान नहीं रही और पहले दो प्रयासों में वह प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाईं. तीसरे प्रयास में उन्होंने मेन्स तक पहुंच बनाई, लेकिन इंटरव्यू में सेलेक्शन नहीं हो सका. इसके बाद भी हालात ज्यादा नहीं बदले और अगली दो बार फिर से प्रीलिम्स में ही रुकना पड़ा. इस दौरान कई बार निराशा भी हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

UPSC Interview देने गईं दिव्या

शादी के बाद जारी रही तैयारी

दिव्या की शादी साल 2024 में हो गई थी. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि शादी के बाद पढ़ाई पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है, लेकिन दिव्या ने इसे अपनी राह में रुकावट नहीं बनने दिया. उन्होंने घर की जिम्मेदारियों के साथ अपनी तैयारी को बैलेंस किया.

छठे प्रयास में रैंक 192

लगातार असफलताओं के बाद भी दिव्या (Divya Gehlawat UPSC AIR 182) ने अपनी तैयारी जारी रखी. उन्होंने अपने कमजोर हिस्सों पर काम किया और पढ़ाई का तरीका बदला. आखिरकार छठे प्रयास में दिव्या की मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC परीक्षा में 182वीं रैंक हासिल कर ली. उन्हें यूपीएससी में कुल 985 मार्क्स प्राप्त हुए. इसमें उन्हें लिखित परीक्षा में 825 और इंटरव्यू में 165 मार्क्स मिले.

यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे से BTech, UPSC में हैट्रिक, IPS बनीं सानिया सीरवी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola