CBSE Board Result 2024: सीबीएससी बोर्ड में अब ना कोई टॉपर और ना कोई डिविजन, जानें डिटेल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Aug 2024 1:04 PM
CBSE date sheet 2025
CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अब कोई कैटेगरी, स्पेशल क्वालिफिकेशन या टोटल स्कोर नहीं दिए जाएंगे.
CBSE Board Result 2024: सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. अगर पुराने ट्रेंड को देखें तो मई माह में रिजल्ट जारी किया गया था. फिलहाल बोर्ड कि तरफ से कोई ऑफिशियल अनांउंसमेंट नहीं कि गई है कि रिजल्ट कब अनाउंस होगा. आपको बता दें पिछले ही साल सीबीएससी बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए गए थे.
सीबीएसई ने पहले बताया थी कि साल 2024 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों का ओवरऑल डिविजन (Division), डिस्टिंक्शन (Distinction) या एग्रीगेट मार्क्स नहीं बताएगा. बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर सन्याम भारद्वाज ने बताया है अब कुल मिलाकर कोई कैटेगरी, स्पेशल क्वालिफिकेशन या टोटल स्कोर नहीं दिए जाएंगे. कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थी. आपको बता दें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पहले भी से सीबीएसई बोर्ड छात्रों की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं करता है.
कब तक जारी होगा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट ?
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट अब से कुछ दिनों में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें.
सीबीएसई की परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को कहा कि उसने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से कक्षा 11 और 12 के लिए परीक्षा प्रारूप बदल दिया है. नए प्रारूप के तहत, सीबीएसई परीक्षा लॉन्ग आंसर के बजाय कॉन्सेप्चुएल प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करेगी.
सीबीएसई ने 11वीं और 12वीं के लिए बदला एग्जाम पैटर्न
सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा को लेकर क्या घोषणा की ?
कक्षा 11 और 12 के परीक्षा प्रारूप में बदलाव की घोषणा करते हुए, सीबीएसई निदेशक (शैक्षणिक) जोसेफ इमानुएल ने कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार बोर्ड ने स्कूलों में योग्यता-आधारित शिक्षा के कार्यान्वयन की दिशा में कई कदम उठाए हैं, जैसे दक्षताओं का मूल्यांकन, शिक्षकों और छात्रों के लिए अनुकरणीय संसाधनों का विकास और साथ ही शिक्षकों की निरंतर क्षमता निर्माण आदि.”
सीबीएसई
सीबीएसई निजी और सार्वजनिक स्कूलों के लिए एक भारतीय राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है, जो भारतीय संघ सरकार द्वारा संचालित और विनियमित है. सीबीएसई ने मांग की है कि सभी संबद्ध स्कूल केवल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम अपनाएं. भारत में, लगभग 27,000 से अधिक स्कूल और 28 अंतर्राष्ट्रीय देशों में 220 से अधिक सीबीएसई-संबद्ध स्कूल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










